सब्सक्राइब करें

Baby John: निर्माताओं ने 'बेबी जॉन' का धमाकेदार पोस्टर जारी कर किया एलान, इस दिन ऑनलाइन रिलीज होगा टेस्टर कट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 03 Nov 2024 03:40 PM IST
सार

Baby John Taster Cut: वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेबी जॉन' का टेस्टर कट बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब निर्मताओं ने इसे ऑनलाइन भी रिलीज करने का फैसला किया है, जिसे लेकर उन्होंने एक नया धमाकेदार पोस्टर साझा कर जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
Makers have decided to release Taster cut of Varun Dhawan starrer Baby John on monday
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के साथ सिनेमाघरों में एक दमदार झलक जारी किया है। इसमें वरुण बिलकुल अलग अवतार में नजर आए हैं। अब निर्माताओं ने घोषणा की है कि टेस्टर कट के नाम से सिनेमाघरों में जारी किए गए इस कट को अब यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। 

Trending Videos
Makers have decided to release Taster cut of Varun Dhawan starrer Baby John on monday
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

कल रिलीज होगा टेस्टर कट 
कुछ दिनों पहले ही बेबी जॉन टेस्टर कट को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था। इसे फैंस से शानदार प्रतिक्रिया भी मिली, जिससे फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर नया उत्साह पैदा हो गया। अब निर्माताओं ने सोमवार को सुबह 11 बजे इस टेस्टर कट की रिलीज की घोषणा की है। इसकी घोषणा करने के साथ ही एक नया और आकर्षक पोस्टर भी साझा किया गया है। इसमें वरुण धवन बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


विज्ञापन
विज्ञापन
Makers have decided to release Taster cut of Varun Dhawan starrer Baby John on monday
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

वरुण ने साझा की थी टेस्टर कट की जानकारी
बीते दिनों फैंस से काफी ज्यादा प्यार मिलने के बाद वरुण ने फैंस का आभार भी जताया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें लिखा, 'बेबी, द लीजेंड आ रहा है। बेबी जॉन टेस्टर कट केवल सिनेमाघरों में। प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।' इस पोस्ट पर कई फैंस के साथ बॉलीवुड सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी थी। जान्हवी कपूर ने लिखा, 'बैठे हैं'। भूमि पेडनेकर ने भी प्रतिक्रिया दी थी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)



Tom Holland: अपनी प्रेमिका को गूगल पर क्यों सर्च करते हैं ‘स्पाइडर-मैन’? वजह आपको भी कर देगी हैरान

Makers have decided to release Taster cut of Varun Dhawan starrer Baby John on monday
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

बताते चलें कि बेबी जॉन में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ खलनायक की भूमिका में हैं। ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित और एटली तथा जियो स्टूडियोज द्वारा फिल्म को प्रस्तुत किया जा रहा है। इस फिल्म में थमन द्वारा संगीत दिया गया है। फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Kartik Aaryan: भूल भुलैया 3 अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बताया अपनी गर्लफ्रेंड का नाम, बोले- उसका प्यारा.... 

विज्ञापन
Makers have decided to release Taster cut of Varun Dhawan starrer Baby John on monday
जैकी श्रॉफ (बेबी जॉन) - फोटो : इंस्टाग्राम

करण जौहर ने भी की तारीफ
करण जौहर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म को लेकर प्रतिक्रिय दी थी। उन्होंने इसे क्रिसमस ब्लॉकबस्टर अलर्ट बताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा था, 'बेबी जॉन के टीजर से हैरान हूं। वाह। सिनेमाघरों में यह एक शानदार सफर होने वाला है। क्रिसमस ब्लॉकबस्टर अलर्ट।" इस पोस्ट में उन्होंने वरुण धवन, एटली, जियो स्टूडियोज, मुराद खेतानी को भी टैग किया था।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर की अदाकारी को मिल रही है तारीफ, जान्हवी कपूर ने भी दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed