फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandira Bedi: पति की पुण्यतिथि पर मंदिरा बेदी ने शेयर की भावुक पोस्ट, कई अभिनेत्रियों ने किए कमेंट

Mon, 30 Jun 2025 11:40 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 30 Jun 2025 11:40 AM IST
सार

Mandira Bedi Husband Death Anniversary: मंदिरा बेदी ने अपने पति राज कौशल की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट पर कई अभिनेत्रियों ने कमेंट किया है।
 

विज्ञापन
Mandira Bedi Gets Emotional On Husband Raj Kaushal Death Anniversary bollywood actress commented
पति राज कौशल के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @mandirabedi

जिंदगी में कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जिनकी कभी भरपाई नहीं होती है, यह बात एक्ट्रेस मंदिरा बेदी की नई पोस्ट से साबित होती है। टीवी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने 30 जून को अपने पति राज कौशल की पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने पति के साथ एक तस्वीर शेयर की है और भावुक पोस्ट लिखी है।

Mandira Bedi Gets Emotional On Husband Raj Kaushal Death Anniversary bollywood actress commented
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @mandirabedi

पति की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं मंदिरा
मंदिरा बेदी ने अपने पूर्व पति के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मंदिरा के पति चश्मा और कैप लगाए हुए मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर में मंदिरा बेदी भी हैं। उन्होंने हरे रंग की ड्रेस पहनी है और चश्मा लगाया है। तस्वीर में मंदिरा बेदी ने अपने पति के साथ कपल पोज दिया है। तस्वीर शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा है 'हमें छोड़े हुए आपको चार साल हो गए। हम आपको याद करते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)


Mandira Bedi Gets Emotional On Husband Raj Kaushal Death Anniversary bollywood actress commented
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @mandirabedi

मंदिरा की पोस्ट पर एक्ट्रेस ने किए कमेंट
मंदिरा बेदी की पोस्ट को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लाइक किया है और कमेंट किया है। जिन लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है उनमें अभिनेत्री मौनी रॉय भी शामिल हैं। मौनी रॉय ने मंदिरा बेदी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लाल दिल और हंसी वाला इमोजी कमेंट किया है। अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने भी मंदिरा बेदी की पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। इसके अलावा कई यूजर्स ने उन्हें बहादुर महिला बताया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi Gets Emotional On Husband Raj Kaushal Death Anniversary bollywood actress commented
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @mandirabedi

पति की पुण्यतिथि नहीं मनातीं मंदिरा
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का साल 2021 में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। मंदिरा बेदी ने यूट्यूब चैनल ‘द फुल सर्कल’ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने पति की पुण्यतिथि नहीं मनाती हैं जबकि वह उनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाती हैं। मंदिरा ने कहा, ‘उस मनहूस दिन को क्यों याद करना और मनाना जिससे इतनी कड़वी याद जुड़ी हो। हम क्यों उस दिन को याद करें जो हमें सिर्फ दर्द देता है?’

यह खबर भी पढ़ें: Actress: 44 साल की ये एक्ट्रेस बिकनी लुक में देती हैं अपनी बेटी को मात, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Mandira Bedi Gets Emotional On Husband Raj Kaushal Death Anniversary bollywood actress commented
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @mandirabedi

मंदिरा बेदी का काम
मंदिरा बेदी ने साल 1994 में टीवी सीरियल 'शांति' से अपने करियर की शुरूआत की और कई टीवी सीरियल्स के जरिए मशहूर हुईं। वह 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'बादल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार वह 2025 में मलयालम फिल्म 'आइडेंटिटी' में नजर आईं। उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed