Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mani Ratnam Birthday Know Director Filmy Career Popular Film struggle real name and lesser known Facts
{"_id":"64789b422a669369ab08e9cd","slug":"mani-ratnam-birthday-know-director-filmy-career-popular-film-struggle-real-name-and-lesser-known-facts-2023-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mani Ratnam Birthday: नाम बदलकर फिल्मी दुनिया से जुड़े थे मणिरत्नम, निर्देशन से पहले करते थे यह काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mani Ratnam Birthday: नाम बदलकर फिल्मी दुनिया से जुड़े थे मणिरत्नम, निर्देशन से पहले करते थे यह काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:28 AM IST
सार
मणिरत्नम ने साउथ समेत हिंदी इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। आइए निर्देशन के जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जान लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मणिरत्नम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2 जून 1956 को मदुरै, तमिलनाडु में जन्में मणिरत्नम आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। मणिरत्नम का नाम आज उन दिग्गज निर्देशकों में शामिल है, जिनके साथ काम करने का सपना हर एक सुपरस्टार का होता है। मणिरत्नम एक सफल निर्देशक होने के साथ ही एक फिल्म निर्माता और स्क्रीन राइटर भी हैं। उनके बेहतरीन काम को देखते हुए उन्हें वर्ष 2002 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है। वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि निर्देशक का असली नाम मणिरत्नम नहीं बल्कि कुछ और है। फिल्मी दुनिया में आने से पहले मणिरत्नम का नाम क्या था और वह इससे पहले क्या करते थे, आइए जान लेते हैं-
2 of 5
मणिरत्नम
- फोटो : सोशल मीडिया
मणिरत्नम मद्रास में पले-बढ़े हैं। मणिरत्नम के पिता वीनस पिक्चर्स में बतौर फिल्म वितरक काम करते थे। वहीं, उनके चाचा 'वीनस' कृष्णमूर्ति एक सफल फिल्म निर्माता थे। फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद भी मणिरत्नम इस क्षेत्र में अपनी पहचान नहीं बनाना चाहते थे। फिल्में देखने में भी उन्हें कोई खास रुचि नहीं थी। यही कारण रहा कि उन्होंने मैनेजमेंट का रुख किया और एक कंपनी में बतौर कंसल्टेंट काम करने लगे। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वह जिस चीज से भाग रहे थे उन्हें उसी क्षेत्र में आना पड़ गया।
3 of 5
मणिरत्नम
- फोटो : सोशल मीडिया
मणिरत्नम के खास दोस्त रवि शंकर फिल्म अनु पल्लवी अनु बना रहे थे। इसी के लिए उन्होंने मणिरत्नम की मदद मांगी और उनसे इसका स्क्रीनप्ले लिखने को कहा। फिर क्या था, मणिरत्नम ने शानदार स्क्रीनप्ले लिखा और यहीं से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हो गई। इस मूवी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'झक्कास किंग' अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। मूवी को कर्नाटक के स्टेट अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मणिरत्नम
- फोटो : सोशल मीडिया
मणिरत्नम को असली पॉपुलैरिटी उनकी तमिल फिल्म 'माउंगा रंगम' से हासिल हुई थी। वर्ष 1987 में मणिरत्नम ने फिल्म 'लायकन' बनाई, जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई, जिसके बाद इंडस्ट्री में मणिरत्नम की मांग बढ़ने लगी। मणिरत्नम को लीक से हटकर फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। डायरेक्टर ने पॉलिटिकल ड्रामा, आतंकवाद से लेकर क्लासिक लव स्टोरी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
मणिरत्नम
- फोटो : सोशल मीडिया
मणिरत्नम का असली नाम गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम है, फिल्मी दुनिया से जुड़ने के लिए उन्होंने अपना नाम बदला था। वहीं, निर्देशक के हिंदी फिल्मों की बात करें तो, उन्होंने फिल्म 'दिल से...' के जरिए अपने हिंदी करियर की शुरुआत की थी। मणिरत्नम ने इंडस्ट्री को 'दिल से' के अलावा 'बॉम्बे' और गुरु जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। मणिरत्नम ने अपने अब तक के करियर में 26 फिल्मों का निर्देशन किया है। निर्देशक को पद्मश्री के साथ छह बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।