{"_id":"68c2a398fe7938b7ef0990e7","slug":"manoj-bajpayee-best-movies-including-bhaiyya-ji-sirf-ek-bandaa-kaafi-hai-sonchiriya-gulmohar-2025-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: ‘जुगनुमा’ से पहले देख लें मनोज की ये फिल्में, ‘भैया जी’ से लेकर ‘सोनचिरैया’ तक में है दम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manoj Bajpayee: ‘जुगनुमा’ से पहले देख लें मनोज की ये फिल्में, ‘भैया जी’ से लेकर ‘सोनचिरैया’ तक में है दम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 11 Sep 2025 03:56 PM IST
सार
Manoj Bajpayee Movies: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जुगनुमा’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानिए अभिनेता की इन दमदार फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
मनोज बाजपेयी की फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘जुगनुमा’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने अपने सिनेमाई करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। 'जुगनुमा' से पहले आप मनोज बाजपेयी की इन फिल्मों को भी देख सकते हैं। आइए जानते है उन फिल्मों के बारे में।
2 of 6
भैया जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भैया जी
अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित फिल्म 'भैया जी' साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता ने भैया जी की भूमिका निभाई है, जो काफी शांत, सरल, सामाजिक और प्रभावी व्यक्ति होते हैं। एक दिन किसी ने उनके छोटे भाई को जान से मार दिया। इसके बाद भाई की मौत का बदला लेने के लिए अभिनेता का रौद्र और खूंखार अवतार नजर आता है। इस फिल्म की कहानी आपको आकर्षित करने का काम कर सकती है।
3 of 6
फिल्म- सिर्फ एक बंदा काफी है
- फोटो : इंस्टाग्राम-@bajpayee.manoj
सिर्फ एक बंदा काफी है
मनोज बाजपेयी की यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है। इसमें मनोज बाजपेयी ने पीसी सोलंकी नाम के एक वकील का किरदार निभाया है। उन्होंने दिखाया कि कैसे एक आम वकील अपनी सच्चाई और ईमानदारी के दम पर एक ताकतवर बाबा जैसे व्यक्ति को कानून के कटघरे में ला सकता है। इस फिल्म की कहानी और अभिनेता की अदाकारी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गुलमोहर, मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम
गुलमोहर
राहुल वी. चित्तेला द्वारा निर्देशित फिल्म 'गुलमोहर' 2023 में रिलीज हुई थी। ये पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मनोज बाजपेयी ने अरुण बत्रा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को आकर्षित करने का काम करती है।
विज्ञापन
5 of 6
मिसेज सीरियल किलर
- फोटो : यूट्यूब
मिसेज सीरियल किलर
शिरीष कुंदर के निर्देशन में साल 2020 में एक क्राइम थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई 'मिसेज सीरियल किलर'। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ जैकलीन फर्नांडीज, मोहित रैना जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें एक डॉक्टर पर लगातार कई चौंकाने वाले कत्ल करने का इल्जाम लगता है। ऐसे में, उसकी पत्नी उसे बेगुनाह साबित करने के लिए जुर्म को ठीक वैसे ही अंजाम देने का नाटक करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।