{"_id":"68bc24cb2af39c74a7050821","slug":"meet-indian-superheroes-like-shaktimaan-mister-india-krrish-and-the-newest-entrant-chandra-2025-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India's Superheroes: मिलिए भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो से, कृष और अजूबा के बाद जुड़ा चंद्रा का नाम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
India's Superheroes: मिलिए भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो से, कृष और अजूबा के बाद जुड़ा चंद्रा का नाम
Sat, 06 Sep 2025 05:41 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 06 Sep 2025 05:41 PM IST
सार
Superheroes In Indian Cinema: भारतीय सिनेमा में सुपरहीरो का इतिहास रहा है। अब इसमें एक नया नाम जुड़ गया है। आइए भारत के सुपरहीरो के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
लोका, कृष, अजूबा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की कई फिल्मों में सुपरहीरो की कहानी दिखाई जाती है। भारत का सिनेमा भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं है। भारत में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें सुपरहीरो को दिखाया गया है। इन्होंने अपने एक्शन से दर्शकों का दिल जीता है। दर्शकों ने इन्हें भरपूर प्यार दिया है। आज इस खबर में हम भारत के सुपरहीरो के बारे में बात करेंगे।
फिल्म 'मिस्टर इंडिया'
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर इंडिया
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मिस्टर इंडिया का। साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर ने मिस्टर इंडिया नाम का एक ऐसा किरदार निभाया था जो एक घड़ी पहन कर गायब हो जाता है। अनिल कपूर ऐसे कलाकार हैं जो बॉलीवुड के शुरुआती सुपरहीरो में से एक माने जाते हैं। फिल्म में उनकी लड़ाई खलनायक मोगैम्बो (अमरीश पुरी) से होती है।

अजूबा
- फोटो : सोशल मीडिया
अजूबा
साल 1990 में 'अजूबा' नाम की फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने सुपरहीरो अजूबा का किरदार निभाया था। इसमें वह एक नकाबपोश योद्धा बने थे। फिल्म में वह बुरे लोगों से लड़ते थे। यह फिल्म सुपरहीरो की कहानियों का एक बेहतरीन मिश्रण थी।

कृष 3 फिल्म
- फोटो : ट्विटर
कृष
साल 2006 में 'कृष' नाम की फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में एक ऐसे सुपरहीरो की कहानी दिखाई गई है जिसके पास अलौकिक शक्तियां होती हैं। कृष को ये शक्तियां एक एलियन के जरिए मिलीं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने कृष का किरदार निभाया था। फिल्म में वह खलनायक (नसीरुद्दीन शाह) से लड़ते हैं और अपने पिता को बचाते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के अभिनय की काफी तारीफ हुई।
यह खबर भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Box Office: छह नई फिल्में रिलीज हुईं पर नहीं थमी ‘लोका’ की रफ्तार, बजट से दोगुना हुई कमाई

रा वन
- फोटो : X
जी-वन
साल 2011 में फिल्म 'रा.वन' रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक सुपरहीरो जी-वन की भूमिका निभाई। फिल्म में वह विलेन रा-वन (अर्जुन रामपाल) से लड़ते हैं। जी-वन और रा-वन दोनों ही एक खेल में हार-जीत के बाद जन्म लेते हैं। जी-वन अपनी शक्तियों का इस्तेमाल अपने मालिक के परिवार को बचाने के लिए करता है।