{"_id":"68c83cc04b7c65683103e9c1","slug":"mirai-box-office-collection-day-4-know-total-earning-of-teja-sajja-film-2025-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mirai Box Office: वीकएंड के बाद घटी 'मिराय' की कमाई, जानें टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mirai Box Office: वीकएंड के बाद घटी 'मिराय' की कमाई, जानें टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:50 PM IST
सार
Mirai Box Office Collection: तेलुगु फिल्म 'मिराय' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
मिराय
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले कुछ समय से साउथ की फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं। कई साउथ फिल्में कमाई के मामले में बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'मिराय' ने तीन दिनों में अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
2 of 6
मिराय बॉक्स ऑफिस
- फोटो : एक्स
'मिराय' का टोटल कलेक्शन
साउथ के अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन फिल्म की कमाई घट गई। सोमवार को इसने खबर लिखे जाने तक 4.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 49.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
3 of 6
मिराय
- फोटो : एक्स
कहानी के साथ वीएफएक्स की चर्चा
भारत के अलावा फिल्म 'मिराय' विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। बताया जाता है कि इसका बजट 60 करोड़ रुपये है। जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है वह अपना बजट एक हफ्ते के अंदर ही निकाल लेगी। जानकार मानते हैं कि फिल्म की कहानी के अलावा इसमें अच्छे वीएफएक्स हैं, इसलिए फिल्म चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म मिराय
- फोटो : इंस्टाग्राम@tejasajja123
क्या है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि फिल्म 'मिराय' में एक योद्धा की कहानी दिखाई गई है। योद्धा के पास एक चमत्कारी छड़ी है। फिल्म में दिखाया गया है कि अपनी ताकत को पहचानने के लिए नायक को एक परीक्षा से गुजरना होता है। इस योद्धा को नौ पवित्र ग्रंथों की सुरक्षा का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
'मिराय' पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मिराय की स्टारकास्ट
फिल्म 'मिराय' में तेजा सज्जा ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में श्रेया सरन, जयराम, मांचू मनोज, रितिका नायक, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तन्जा केलर जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई दिए हैं। इसका निर्देशन कार्तिक गट्टमनेनी और अनिल आनंद ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।