'मिर्जापुर' सीरीज का तीसरा भाग पहले से भी कहीं ज्यादा धमाकेदार होगा। इस बात का अंदाजा सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर देख कर ही हो रहा है। इस सीरीज में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा अहम भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज के दूसरे भाग में अन्य किरदारों के साथ 'शरद शुक्ला' का किरदार भी काफी पॉपुलर हुआ था, जिसे अंजुम शर्मा ने निभाया था। आइए जानते हैं कि अभिनेता का फिल्मी सफर कैसा रहा है।
Anjum Sharma: जौनपुर के बाद मिर्जापुर की गद्दी पर है 'शरद शुक्ला' की नजर, 12 साल के संघर्ष के बाद मिली पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंखों में एक्टिंग का सपना लिए, जब अंजुम ने अभिनय का दामन पकड़ने का सोचा था तो उन्हें भी यह नहीं पता था कि उनका यह सपना 12 साल के संघर्ष से होकर गुजरेगा। 'मिर्जापुर' में जौनपुर की गद्दी के मालिक 'शरद शुक्ला' के बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि अभिनेता बनने से पहले वह 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों के निर्देशक आनंद एल. राय के साथ बतौर असिस्टेंट काम कर रहे थे। खबरों के मुताबिक इस दौरान कई बार उन्हें अखबार बिछाकर जमीन पर भी सोना पड़ा था।
अंजुम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ब्रिटिश ड्रामा 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से की थी। इस फिल्म ने 81वें एकेडमी अवॉर्ड में 8 ऑस्कर अपने नाम किए थे। हालांकि, अभिनेता को फिल्म में जो रोल मिला था, उससे वह संतुष्ट नहीं थे। इस फिल्म के बारे में बताते हुए अंजुम ने एक इंटरव्यू में कहा था, "जब मैं थिएटर में काम कर रहा था,तब कहीं से एक फोन आया और कहा गया कि एक फॉरेन फिल्म के लिए टेस्ट करना है।"
'मिर्जापुर' में शरद शुक्ला का किरदार मिलने के पीछे भी एक लंबी कहानी है। अंजुम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 'जंगल बुक' नाम से एक प्ले किया था और इसमें उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई थी। इस प्ले के कुछ महीनों बाद ही निर्देशक गुरमीत सिंह का फोन आया। गुरमीत ने अभिनेता से फोन पर कहा था कि एक रोल है, जिसका सीजन वन में सिर्फ एक ही सीन है, लेकिन सीजन 2 के लिए काफी अहम है। फिर इस किरदार को करने के लिए अभिनेता ने हामी भर दी।
गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा निर्देशित 'मिर्जापुर 3' एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इस शो में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली और हर्षिता शेखर गौड़ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'मिर्जापुर 3' का प्रीमियर 5 जुलाई 2024 से प्राइम वीडियो पर होगा।
Junaid Khan: हां, मुझे हरदोई में पुश्तैनी जमीन की मिट्टी चूमने जाना है, ‘महाराज’ की सफलता से गदगद जुनैद खान