फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड प्रतियोगियों ने चलाया चरखा, लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में की पूजा, देखें तस्वीरें

Fri, 16 May 2025 01:07 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 16 May 2025 01:07 AM IST
सार

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 की प्रतिभागियों ने गुरुवार को यादगिरिगुट्टा में इकत साड़ियों को बनते हुए देखा। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
 

विज्ञापन
Miss World 2025 contestants see hand woven saree making visit Narasimha temple
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगी - फोटो : पीटीआई

मिस वर्ल्ड 2025 की प्रतिभागियों ने गुरुवार को यादगिरिगुट्टा में हाथ बुनी जाने वाली इकत साड़ियों को बनते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। अफ्रीका की 25 प्रतिभागियों ने पोचमपल्ली गांव का दौरा भी किया, जिसे संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा 'सर्वश्रेष्ठ विश्व पर्यटन गांव' का खिताब दिया गया है।

Miss World 2025 contestants see hand woven saree making visit Narasimha temple
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगी - फोटो : पीटीआई

प्रतिभागियों ने चलाया चरखा
मिस वर्ल्ड 2025 की की प्रतिभागियों का पोचमपल्ली में पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। वह इकत साड़ियों को बनाने की प्रक्रिया को देखकर काफी खुश  हुईं। उनमें से कुछ ने चरखे का उपयोग करके कपास कातने में भी हाथ आजमाया।

Miss World 2025 contestants see hand woven saree making visit Narasimha temple
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगी - फोटो : पीटीआई

भारतीय महिलाओं का फैशन शो आया पसंद
गांव के एक एम्फीथिएटर में प्रतिभागी इकत और हथकरघा साड़ियों में भारतीय महिलाओं का फैशन शो देखकर बहुत खुश हुईं। उन्होंने ताली बजाकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं, स्थानीय कलाकारों द्वारा बजाए गए 'किन्नेरा' और 'दप्पू' वाद्यों की धुनों ने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने लोक वाद्यों पर भी अपने हाथ आजमाए और संगीत पर नृत्य किया। साथ ही प्रतिभागियों ने स्थानीय कलाकारों से अपने हाथों में मेहंदी गुदवाई और फोटो खिंचवाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Miss World 2025 contestants see hand woven saree making visit Narasimha temple
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगी - फोटो : पीटीआई

भगवान लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में की पूजा अर्चना
अपने इस दौरे के दौरान नौ देशों की मिस वर्ल्ड प्रतिभागियों के एक समूह ने पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी पहनकर यादगिरिगुट्टा में भगवान लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रतिभागियों को मंदिर का महत्व समझाया गया और उन्होंने पारंपरिक रुप से दीप जलाने की प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने मंदिर में दर्शन और पुजारियों से आशीर्वाद लिया। 


मंदिर की वास्तुकला की भव्यता से मंत्रमुग्ध होकर, प्रतिभागियों ने स्थानीय महिलाओं के साथ लाठी से किया जाने वाला पारंपरिक 'कोलाटाम' नृत्य भी किया।

विज्ञापन
Miss World 2025 contestants see hand woven saree making visit Narasimha temple
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगी - फोटो : पीटीआई

इन जगहों पर भी की यात्रा
मिस वर्ल्ड प्रतियोगी राज्य भर में कई प्रमुख पर्यटक आकर्षणों का दौरा कर रही हैं। उन्होंने 13 मई को चारमीनार में हेरिटेज वॉक किया और 14 मई को मुलुगु जिले में रामप्पा मंदिर का दौरा किया, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। बता दें कि मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता 10 मई को हैदराबाद में एक शानदार समारोह के साथ शुरू हुआ है और 31 मई तक चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed