बीते हफ्ते शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में नई फिल्मों की दस्तक हुई, लेकिन वे दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल नहीं हो पाई। अभी पूरी तरह से एक हफ्ता भी नहीं बीता है और बॉक्स ऑफिस पर 'दो और दो प्यार' और 'एलएसडी 2' की हालत पस्त होने लगी है। वहीं, इससे पहले रिलीज हुई फिल्मों 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मैदान' और 'क्रू' का भी लगभग यदि हाल है। हालांकि, पहले रिलीज हुई फिल्में इस हफ्ते आई फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने के कगार पर हैं तो वहीं कुछ में अभी भी जान बाकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बीते दिन सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा...
Monday Box Office Report: 'एलएसडी 2' पर भारी पड़ी 'दो और दो प्यार', जानें 'बड़े मियां छोटे मियां'-'मैदान' का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएसडी 2
दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में बनी 'एलएसडी 2' की शुरुआत ही खस्ता तरीके से हुई थी। पहले दिन ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई थी। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन एक भी दिन इसकी कमाई ने करोड़ का आंकड़ा छूने की बात तो दूर उसके निकट तक नहीं पहुंच पाई। फिल्म ने पहले दिन 15 लाख रुपये कमाए थे और गुजरते दिनों के साथ इसमें भी गिरावट आई। सोमवार को यानी चौथे दिन फिल्म ने आठ लाख रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 73 लाख रुपये हो चुका है।
Raveena Tandon: 'अंदाज अपना अपना' के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने
दो और दो प्यार
विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'दो और दो प्यार' का प्रदर्शन भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, 'एलएसडी 2' के मुकाबले यह दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करने में कामयाब रही। इस फिल्म ने भी रिलीज के दिन करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ था और न ही अब तक छु पाई है। पहले दिन फिल्म का खाता 55 लाख रुपये पर खुला था। वहीं, बीते दिन सोमवार को यानी चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई। 'दो और दो प्यार' ने 25 लाख रुपये बटोरे और इसका कुल कलेक्शन 2.6 करोड़ रुपये हो गया।
बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों को पसंद आई, लेकिन गुजरते दिनों के साथ इसकी कमाई में भी गिरावट देखी जा रही है। अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमी हो चुकी है। रविवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला था और इसने 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन अब इसकी कमाई में भारी गिरावट आई है। फिल्म ने सोमवार को यानी 12वें दिन एक करोड़ रुपये ही बटोरे। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 56.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
मैदान
अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' से ही अजय देवगन की 'मैदान' की भिड़ंत हुई थी, जिसके चलते फिल्म को कम कमाई में ही संतोष करना पड़ा। 'बड़े मियां छोटे मियां' के मुकाबले 'मैदान' का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा। हालांकि, फिल्म की कहानी और सितारों की अदाकारों को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा। वहीं कलेक्शन की बात करें तो 'मैदान' को भी वीकएंड का फायदा मिला था। फिल्म ने रविवार को 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं सोमवार को 12वें दिन इसकी कमाई 80 लाख रुपये में ही सिमट गई। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 36.40 करोड़ रुपये हो चुका है।