हॉरर फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब एक नई हॉरर फिल्म रिलीज होने वाली है, नाम है 'द भूतनी'। सिद्धांत कुमार सचदेव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी अहम रोल में होंगे। आज रविवार को मौनी रॉय ने फिल्म के बीटीस शेयर किए हैं, साथ ही शूटिंग से जुड़े किस्से सुनाए हैं।
Mouni Roy: 45 रातें, 10-11 घंटे और पेड़ों पर ठिकाना..., 'द भूतनी' के लिए मौनी रॉय ने की मशक्कत, देखिए बीटीएस
BTS Of The Bhootni: फिल्म भूतनी अगले महीने रिलीज हो रही है। इस हॉरर फिल्म में मौनी रॉय भी नजर आएंगी। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के बीटीस (बिहाइंड द सीन) शेयर किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तरह गुजारीं 45 रातें
मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने शूटिंग के दौरान की झलकियां साझा करते हुए लिखा है, '45 रातों तक मैंने गुरुत्वाकर्षण के साथ डांस किया। एक बार में 10 से 11 घंटे लगातार। मैं और मेरा हार्नेस। तमाम चोटों और संतुलन के बीच फिर हम एक लय में आ गए। अब यह मुझे भाग्य से भी ज्यादा मजबूती के साथ पकड़ने में सक्षम है'। बता दें कि हार्नेस नियंत्रित करने वाला एक उपकरण होता है।
फिल्म देखने न जाने वालों को मौनी ने डराया
मौनी ने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने कई रातें पेड़ की चोटी पर बिताई हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से यह फिल्म देखने जाने की अपील की है। उन्होंने लिखा है, 'हम हर रात पूरी रात पेड़ों की चोटी पर अकेले रहते थे। आपको 01 मई को 'द भूतनी' देखने सिनेमाघरों का रुख करना चाहिए। नहीं तो मैं आपको हमेशा के लिए परेशान कर दूंगी'।
यह खबर भी पढ़ें:
Karan Veer Mehra: ' क्या आप नफरत की जंजीर को तोड़ना चाहेंगे'? कविता सुनाने पर हुई ट्रोलिंग के बाद बोले करण वीर
अप्रैल में रिलीज होने वाली थी पहले फिल्म
मौनी के इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज आप मुझे डराने आ जाओ'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर में आपका अंदाज बहुत अच्छा लगा। आपको देखने के लिए उत्साहित हैं'। फिल्म 'द भूतनी' को सिद्धांत सचदेव ने ही लिखा है। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट और संजय दत्त ने किया है। यह फिल्म पहले 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म को 1 मई, 2025 को रिलीज हो रही है। पहले इस फिल्म का नाम 'द वर्जिन ट्री' रखा गया था, लेकिन अब फिल्म का नाम 'द भूतनी' है।
यह खबर भी पढ़ें:
Aamir Khan Viral Video: गौरी स्प्रैट और बेटे जुनैद के साथ नजर आए आमिर खान, दिखे पूर्व पत्नी रीना दत्ता के घर