फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trailer Review: सेमीफाइनल में मिशन मंगल पर भारी पड़ा बाटला हाउस का ट्रेलर

Wed, 10 Jul 2019 04:02 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
अमर उजाला, मुंबई टीम Published by: Avinash Pal Updated Wed, 10 Jul 2019 04:02 PM IST
सार

डिजिटल रिव्यू: बाटला हाउस (ट्रेलर)
कलाकार: जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, प्रकाश राज, नोरा फतेही आदि
निर्देशक: निखिल आडवाणी
निर्माता: टी सीरीज, एमे एंटरटेनमेंट, जे ए एंटरटेनमेंट, बेक माई केक फिल्म्स

विज्ञापन
Akshay Kumar mission mangal vs John Abraham batla house trailer Review
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

इस 15 अगस्त को हिंदी सिनेमा में मनोज कुमार की जगह लेने की कोशिश में लगे दो दिग्गज सितारों का मुकाबला फिर तय हो चुका है। पिछले साल दोनों सत्यमेव जयते और गोल्ड जैसी फिल्मों को लेकर भिड़े, इस बार बारी बाटला हाउस और मिशन मंगल की है। कलाकार वहीं है जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार। मिशन मंगल का टीजर और बाटला हाउस का ट्रेलर देखकर लगता है नतीजा भी वही होने वाला है।

Akshay Kumar mission mangal vs John Abraham batla house trailer Review
mission mangal - फोटो : social media

अक्षय कुमार की ब्रांडिंग को हाल के चुनावों ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। पहले गोल्ड और फिर केसरी में अक्षय कुमार का जादू चल नहीं सका। उनके साथ दिक्कत ये है कि वह परदे पर नाटकीयता कुछ ज्यादा ही ओढ़ने लगे हैं और जॉन अब्राहम ने मद्रास कैफे के बाद से पकड़ रखा है बिना चीखे चिल्लाए, संयत आवाज में, चेहरे के भावों से कैमरे से दोस्ती कर लेने वाला गुर।

Akshay Kumar mission mangal vs John Abraham batla house trailer Review
batla house - फोटो : twitter

बाटला हाउस का ट्रेलर भी अगर आपको भीतर तक सिहर जाने पर मजबूर कर देता है तो वह है सिर्फ और सिर्फ जॉन की अदाकारी या फिर रितेश शाह के लिखे संवाद। ट्रेलर में उनके अलावा मृणाल दिखती हैं, रवि किशन की थोड़ी सी झलक दिखती है, और नजर आते हैं आधी पूरी लाइन बोलते कुछ हाशिये के कलाकार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar mission mangal vs John Abraham batla house trailer Review
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

अपने हिसाब से नौकरी लेने या फिर मेडल देने को उतारू अफसरों की साजिशों में फंसा डीसीपी संजीव यादव जब आतंकवादी के इस्लाम का हवाला देने पर देश के मुसलमानों की तादाद गिनता है तो वह ट्रेलर का क्लाइमेक्स बनता है। पिछली फिल्म रॉ में स्क्रिप्ट और कमजोर क्लाइमेक्स के चलते मात खाए जॉन इस बार थोड़ा एलर्ट भी नजर आते हैं। सेमी फाइनल में मिशन मंगल पर बाटला हाउस भारी है, फाइनल के लिए इंतजार करना होगा 15 अगस्त का।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed