{"_id":"5df071a28ebc3e87b96e168f","slug":"deepika-padukone-chhapaak-trailer-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhapaak Trailer Review: 'पीकू' में नेशनल अवॉर्ड जूरी की अनदेखी को दीपिका का जवाब है, 'छपाक'!","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Chhapaak Trailer Review: 'पीकू' में नेशनल अवॉर्ड जूरी की अनदेखी को दीपिका का जवाब है, 'छपाक'!
पंकज शुक्ल, मुंबई
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Deepika Padukone film Chhapaak
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Digital Review:छपाक (ट्रेलर)
कलाकार: दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी आदि।
निर्देशक: मेघना गुलजार
निर्माता: फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका पादुकोण, गोविंद सिंह संधू, मेघना गुलजार
रेटिंग: ****
साल 2005 से लेकर अब तक दिल्ली कितनी सरकारें देख चुकी है, सियासतदां अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन, सिस्टम बनाने वाले ये सियासतदां नहीं स्वीकारते हैं तो बस एक बात कि तेजाब अब भी देश में खुलेआम बिक रहा है। 19 जुलाई 2013 को देश के सर्वोच्च न्यायालय ने लक्ष्मी नाम की एक युवती की जनहित याचिका पर देश में तेजाब की बिक्री के कायदे कानून बनाने का निर्देश देते हुए इसकी खुलेआम बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को कहा था और ये भी कहा था कि तेजाब हमला गैरजमानती अपराध माना जाएगा। इन्हीं लक्ष्मी अग्रवाल की जीवनी पर बनी है दीपिका पादुकोण की नई फिल्म, छपाक।
2 of 4
Chhapaak
- फोटो : Twitter
लेकिन, तब से अब तक हालात ज्यादा बदले नहीं हैं। दुनिया में तेजाब के सबसे ज्यादा हमले भारत में ही होते रहे हैं। दो साल पहले ही लखनऊ जाने वाली एक ट्रेन में दो लड़कों ने एक युवती के हलक के नीचे जबरदस्ती तेजाब उतार दिया था। तेजाब से होने वाला हमला कैसे एक किशोरी या युवती के तन को तो झुलसाता ही है, उसका मन भी खरोंच देता है, यही दिखाने की कोशिश की है, निर्देशक मेघना गुलजार ने अपनी फिल्म छपाक के इस ट्रेलर में।
3 of 4
Chhapaak
- फोटो : Twitter
दीपिका ने एक बार फिर अपने अभिनय की एक बड़ी लकीर खींची हैं। वह दूसरों की बनाई लाइनें ऐसे ही छोटी करती रही हैं। फिल्म पीकू में सर्वश्रेष्ठ अभिनय का राष्ट्रीय पुरस्कार अमिताभ बच्चन की बजाय दीपिका पादुकोण को ही मिलना चाहिए था। लेकिन जूरी ने नहीं दिया। जूरी की इसी अनदेखी को दीपिका का जवाब है, छपाक!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
chhapaak
- फोटो : social media
“उन्होंने मेरी सूरत बदली है, मेरा मन नहीं!” संवाद पर आकर ठहरने वाला दो मिनट 19 सेकंड का फिल्म छपाक का ट्रेलर सीधे सिस्टम पर चोट करता है। लक्ष्मी को पढ़ना भी था, आगे भी बढ़ना था लेकिन गली कूंचों में बिकने वाले तेजाब ने उसके सपने जला दिए। लक्ष्मी भी जिद की पक्की दिखती है, वह राख सी निकली फीनिक्स है। मालती के किरदार में दीपिका एक बार फिर दैदीप्यमान हैं। आलोक दीक्षित से प्रेरित किरदार में विक्रांत मैसी के अलावा दूसरे साथी कलाकारों का साथ भी दमदार दिखता है। ट्रेलर देखने वालों को अभी से 10 जनवरी का इंतजार शुरू हो जाए तो बड़ी बात नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।