{"_id":"5de9f8468ebc3e547865af92","slug":"kartik-aaryan-bhumi-pednekar-ananya-panday-aparshakti-khurana-starrer-pati-patni-aur-woh-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pati Patni Aur Woh Review: कमलेश्वर की कहानी में कानपुर का छौंका, इतने मिले स्टार्स","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Pati Patni Aur Woh Review: कमलेश्वर की कहानी में कानपुर का छौंका, इतने मिले स्टार्स
गुलजार के लिए फिल्म आंधी, बासु चटर्जी के लिए रजनीगंधा, छोटी सी बात जैसी फिल्में लिखने वाले साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता मशहूर लेखक कमलेश्वर ने कालजयी धारावाहिक महाभारत बनाने वाले निर्माता निर्देशक बी आर चोपड़ा के लिए 1978 में फिल्म पति पत्नी और वो लिखी। इस फिल्म के लिए अगले साल उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का पुरस्कार भी मिला। कालजयी कहानियों पर कभी समय की धूल नहीं जमतीं। वह हमेशा सामयिक रहती हैं। पति पत्नी और वो को एक नई पृष्ठभूमि में, नए समय में और नए किरदारों के साथ बनाते समय इसके निर्देशक मुदस्सर अजीज ने कहानी की आत्मा के साथ खिलवाड़ नहीं किया, ये राहत की बात है। संवाद जरूर उन्होंने थोड़े तोड़े मरोड़े हैं लेकिन फिल्म मनोरंजक बनाने में कामयाब रहे हैं।
2 of 6
पति पत्नी और वो का गाना धीमे-धीमे
- फोटो : सोशल मीडिया
पति पत्नी और वो की कहानी एक लाइन में कहें तो आदम और हौव्वा की कहानी है जिसमें सेब की मौजूदगी का अपना एक अलग महत्व है। मुदस्सर की इस कहानी में आदम अभिनव त्यागी उर्फ चिंटू है, हौव्वा वेदिका है और सेब हैं तपस्या सिंह। आदम और हौव्वा मिलते हैं। एक दूसरे को समझते हैं। शादी करते हैं और उनका खुशहाल जीवन जिंदगी के रनवे से टेकऑफ करता ही है कि मौसम सुहाना हो जाता है। हवाई जहाज के पायलट को ये मौसम कभी रास नहीं आता। तपस्या का कहानी में प्रवेश त्यागी के लिए खुशुनमा है और वेदिका के लिए सीट बेल्ट बांधने का एलर्ट।
3 of 6
Pati Patni Aur Woh
- फोटो : social media
हैपी भाग जाएगी जैसी हिट और हैपी फिर भाग जाएगी जैसी फ्लॉप फिल्म बनाकर मुदस्सर अजीज ने दो चीजें कायदे से सीखी हैं, एक तो ये कि अपनी लिखी कहानी पर ऐतबार न करके पहले से कामयाब फॉर्मूले में ही नया छौंक लगाना। दूसरे, यूट्यूब पर जाकिर खान, अबिश और भुवन बाम जैसे नए सितारों को देखने वाली पीढ़ी को सिनेमा तक लाने के लिए ऐसे संवाद लिखना, जिन्हें सुनकर दादा कोंडके की याद आ जाए। मुदस्सर को अपने करियर के इस मोड़ पर एक हिट फिल्म की सख्त जरूरत है और इसके लिए उन्होंने सारे सिनेमाई पैंतरे आजमा लिए हैं। ओरिजनल फिल्म के ऋषि कपूर, नीतू सिंह और परवीन बाबी की जगह यहां सनी सिंह, कृति सेनन वगरैह भी गुलदस्ते में सजाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पति पत्नी और वो
- फोटो : instagram
सुपरहिट सोनू के टीटू की स्वीटी और औसत कामयाब रही लुका छिपी के बाद कार्तिक आर्यन की कामयाबी की ये फिल्म हैट्रिक बनाती दिखती है। दिक्कत ये है कि वह एक फॉर्मूले में फिट होते जा रहे हैं, सिनेमा में बड़ा कलाकार बनने के लिए उन्हें इस फॉर्मूले को जल्द से जल्द तोड़ना जरूरी है। ठीक भूमि पेडनेकर की तरह। जो हर फिल्म में एक नया किरदार बखूबी निभा ले जा रही हैं। हैट्रिक भूमि पेडनेकर की भी सांड की आंख, बाला के बाद इस फिल्म में लगने जा रही है। अनन्या पांडे ने अपना दमखम फिर दिखाया है, उम्मीद की जानी चाहिए कि उनकी सोलो फिल्म भी जल्द देखने को मिलेगी। तीन कलाकारों के इस त्रिकोण का चौथा कोण यानी अपारशक्ति खुराना इन सब पर भारी है। हिंदी फिल्में कभी महमूद और जॉनी वाकर के नाम पर ही बिक जाया करती थीं, अपारशक्ति धीरे धीरे खुद को उसी मुकाम तक पहुंचाने की पूरी कोशिश में हैं। फिल्म में वह जब भी स्क्रीन पर आते हैं, रंग जमा जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पति पत्नी और वो की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
मुदस्सर अजीज की ये रीमेक फिल्म अगर संगीत के मामले में थोड़ा रंग और जमा पाती तो एक बड़ी फिल्म हो सकती थी, लेकिन टी सीरीज की अपनी हर फिल्म में रीमिक्स गाने डालने की जिद ने एक और अच्छी फिल्म की रफ्तार में रोड़े अटकाए हैं। रीमिक्स गाने यूट्यूब पर तो ठीक लगते हैं लेकिन पैसे देकर फिल्म देखने वाले दर्शक को रात की बची दाल में लगे सुबह के तड़के से बेहतर स्वाद नहीं दे पाते। ओरीजनल फिल्म के गाने ठंडे ठंडे पानी का जिक्र ही ओरीजनल का स्वाद जता देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।