फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Review: खुद से पहले परिवार की सोचने का संदेश लेकर ईद पर आ गया 'भारत', देखिए मिले इतने स्टार

Wed, 05 Jun 2019 08:21 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 05 Jun 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Eid 2019 Salman Khan Katrina kaif Starrer Bharat Movie Review
Bharat film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मूवी रिव्यू: भारत

कलाकार: कटरीना कैफ, सलमान खान, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, सोनाली कुलकर्णी, दिशा पटानी आदि।
निर्देशक: अली अब्बास जफर
निर्माता: टी सीरीज, रील लाइफ प्रोडक्शंस, सलमान खान फिल्म्स
रेटिंग: 3 स्टार

भारत एक बहुत बड़ी संभावनाओं वाला देश है। यहां के लोग मेहनती हैं। परिवार पर जान छिड़कते हैं और सबसे बड़ी बात ये है कि अपनी खुशियां कुर्बान कर दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की परंपरा का पालन करते हैं। सलमान खान की फिल्म भारत का यही लब्बोलुआब है। इंदौर में जन्मे सलमान खान के साथ सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में बना चुके देहरादून के अली अब्बास जफर ने कमर्शियल सिनेमा की नब्ज फिर एक बार कामयाबी के साथ पकड़ी है। फिल्म में एक्शन है, इमोशन है, ड्रामा है और हैं सलमान खान। सूरज बड़जात्या की फिल्मों के नक्शे कदम पर चलती फिल्म ईद के दिन सलमान खान के चाहने वालों के लिए मिली ईदी है।
Eid 2019 Salman Khan Katrina kaif Starrer Bharat Movie Review
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
पांच साल पहले रिलीज हुई दक्षिण कोरिया की चर्चित फिल्म ओड टू माई फादर की आधिकारिक रीमेक के तौर पर बनी भारत एक बच्चे की कहानी से शुरू होती है जो खुद से पहले परिवार को रखता है। बच्चा बड़ा होता जाता है। उसके आसपास का हिंदुस्तान बदलता जाता है। पर, वह भीतर से नहीं बदलता। भारत पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त अपने पिता और अपनी बहन से बिछड़ा भारत अपने लापता पिता से किए वादे पूरे करने में पूरा जीवन निकाल देता। सन 47 से लेकर 2010 तक की भारत की ये कहानी एक इंसान की कहानी भी है और एक देश की भी। भारत का किरदार भारत देश जैसे किरदार पर भले सौ फीसदी फिट न बैठता है पर भारत की यात्रा की सबसे बड़ी खोज है आत्मविश्वास से भरी महिला कुमुद।
 
Eid 2019 Salman Khan Katrina kaif Starrer Bharat Movie Review
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
निर्देशक के तौर पर अली अब्बास जफर ने अपनी पिछली फिल्मों की तरह ही एक मसाला फिल्म बनाने की कोशिश की है। एक आदर्श बेटा, एक आदर्श भाई, एक आदर्श दोस्त और एक आदर्श प्रेमी गढ़ने की अली की कोशिश काफी हद तक कामयाब है हालांकि इस कोशिश की कमजोर कड़ी ये है कि फिल्म कई बार कुछ ज्यादा ही उपदेशात्मक हो जाती है। अली ने फिल्म की कहानी गढ़ने में साथी किरदारों पर बहुत उम्दा काम किया है, खासतौर से कुमुद का किरदार कटरीना के करियर का अब तक का सबसे उम्दा किरदार बन गया है और सुनील ग्रोवर के किरदार पर भी अली ने कम मेहनत नहीं की। हालांकि, पटकथा थोड़ी और चुस्त हो सकती थी और फिल्म को बिखरने से बचाने पर अली को थोड़ी मेहनत और करनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2019 Salman Khan Katrina kaif Starrer Bharat Movie Review
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
फिल्म की कहानी चिर परिचित अंदाज में एक आम इंसान को एक हीरो बनाने की कहानी कहती आगे बढ़ती है। लीड रोल में सलमान के लुक्स साल बदलने के साथ बदलते रहते हैं। बाकी किरदार का रंग रोगन भी उसी हिसाब से बदलता है। बतौर अभिनेता सलमान खान का की अब तक की दो सबसे बड़ी लकीरें उनकी फिल्में तेरे नाम और हम दिल दे चुके सनम रही हैं, उन दोनों किरदारों तक पहुंचने की कोशिश भारत भी भरसक करता है। पर, सुपरस्टार सलमान से एक्टिंग करा पाना किसी सर्कस में रिंगमास्टर को बिगड़ैल शेर से मिली चुनौती से कम नहीं है।  फिल्म में तालियों की हकदार एक्टिंग कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर ने ही की है। कुमुद जब भारत की आंखों में आंखें डालकर खुद ही शादी का प्रस्ताव रखती है तो वह पलक तक नहीं झपकाती। सीधे बोलती है, शादी की उमर हो गई मेरी। हालांकि जिस दौर की कुमद है, उस दौर की किसी महिला के लिए ये फैसला किसी बगावत से कम नहीं माना जाता। कैटरीना ने उम्र बढ़ने के साथ खुद को बतौर अदाकारा तराशने में काफी मेहनत की है और इसका असर भी दिखता है। सोनाली कुलकर्णी और जैकी श्रॉफ फिल्म को मजबूत सहारा देते हैं और जब भी परदे पर आते हैं तो सुनील ग्रोवर भी तालियां बटोर ही ले जाते हैं। दिशा पाटनी फिल्म में पूरी तरह मिस कास्ट हैं।
विज्ञापन
Eid 2019 Salman Khan Katrina kaif Starrer Bharat Movie Review
Bharat film song launch event - फोटो : twitter
निर्देशन और अदाकारी में मजबूत फिल्म भारत के दो डिपार्टमेंट कमजोर हैं। एक तो मेकअप व कॉस्ट्यूम और दूसरा इसका संगीत। विशाल शेखर के साथ दिक्कत ये है कि वह किसी कहानी में संगीतकार के तौर योगदान कम ही करते हैं, वह बस निर्देशक की सोच जैसा संगीत बना देते हैं। अली अब्बास जफर ने एक पीरियड फिल्म में आज का संगीत डालने का फैसला हॉलीवुड फिल्मों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ही किया है, लेकिन हिंदुस्तानी दर्शकों की संवेदनशीलता पर भारत का संगीत खरा नहीं उतरता। स्पेशल इफेक्ट्स भी कहीं कहीं जल्दबाजी में किए गए लगते हैं।  अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म भारत को मिलते हैं तीन स्टार।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed