छोटा परदे से निकलकर अगर शाहरुख खान ने बरसों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया तो उनकी बनाई लीक पर उन्हीं जैसा बनने की कोशिश करते दिख रहे हैं रेडियो जॉकी से अभिनेता आयुष्मान खुराना। आयुष्मान अपनी फिल्मों की यूएसपी खुद ही होते हैं और वह दावे भी करते हैं कि फिल्म की कहानी वह ऐसी चुनते हैं जो पहले कहीं देखी सुनी न गई हो। ड्रीमगर्ल का विचार इस मामले में नया नहीं है और फिल्म में आयुष्मान के सामने पूरी फिल्म में इसी विचार को नए विचार के तौर पर पेश करने की चुनौती सामने बनी रही।
{"_id":"5d7b6e1a8ebc3e01390a7684","slug":"film-review-of-dream-girl-starrer-ayushmann-khurrana-annu-kapoor-and-nushrat-bharucha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dream Girl Review: सबको पूजा का आशिक बनाते आयुष्मान, देखिए ड्रीमगर्ल को मिले कितने स्टार","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Dream Girl Review: सबको पूजा का आशिक बनाते आयुष्मान, देखिए ड्रीमगर्ल को मिले कितने स्टार
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 13 Sep 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Movie Review: ड्रीमगर्ल
छोटा परदे से निकलकर अगर शाहरुख खान ने बरसों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया तो उनकी बनाई लीक पर उन्हीं जैसा बनने की कोशिश करते दिख रहे हैं रेडियो जॉकी से अभिनेता आयुष्मान खुराना। आयुष्मान अपनी फिल्मों की यूएसपी खुद ही होते हैं और वह दावे भी करते हैं कि फिल्म की कहानी वह ऐसी चुनते हैं जो पहले कहीं देखी सुनी न गई हो। ड्रीमगर्ल का विचार इस मामले में नया नहीं है और फिल्म में आयुष्मान के सामने पूरी फिल्म में इसी विचार को नए विचार के तौर पर पेश करने की चुनौती सामने बनी रही।
छोटा परदे से निकलकर अगर शाहरुख खान ने बरसों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया तो उनकी बनाई लीक पर उन्हीं जैसा बनने की कोशिश करते दिख रहे हैं रेडियो जॉकी से अभिनेता आयुष्मान खुराना। आयुष्मान अपनी फिल्मों की यूएसपी खुद ही होते हैं और वह दावे भी करते हैं कि फिल्म की कहानी वह ऐसी चुनते हैं जो पहले कहीं देखी सुनी न गई हो। ड्रीमगर्ल का विचार इस मामले में नया नहीं है और फिल्म में आयुष्मान के सामने पूरी फिल्म में इसी विचार को नए विचार के तौर पर पेश करने की चुनौती सामने बनी रही।
Trending Videos
Riteish Deshmukh-Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
कहानी है दिल्ली एनसीआर में भटकने वाले करम की जो गली मोहल्ले के नाटकों, रामलीलाओं में महिला किरदार करता है। महिला स्वर पर उसकी गजब की पकड़ है। स्माइली नाम का उसका एक लंगोटिया यार है और पिता जगजीत हमेशा करम के सिर पर सवार रहता है। नौकरी की तलाश उसे एक खुफिया कॉल सेंटर तक लाती है जहां वह पूजा बनकर लोगों से बातें करने लगता है। कहानी में इसके बाद माही आती है। महेंद्र आता है और आता है राजपाल नाम का पुलिस वाला। ये दोनों पूजा से प्यार की पींगें आसमान तक ले जाएं कि इसी बीच रोमा और टोटो भी पूजा के प्यार में पड़ जाते हैं। एक अनार चार बीमार की कहानी इतनी सी ही है, बस बाकी मजा फिल्म का इसके चुटकुलों, सहज हास्य और चुटीले संवादों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Dream Girl film look
- फोटो : file photo
झांसी के रहने वाले राज शांडिल्य की ये पहली फिल्म है और इससे पहले वह टीवी पर पुरुष कलाकारों को महिला किरदारों में ढालने के काम बखूबी करते रहे हैं। फिल्म ड्रीमगर्ल इसी के चलते कहीं कहीं बड़े परदे का द कपिल शर्मा शो भी लगने लगती है। अपने मित्र निर्माण सिंह के साथ मिलकर राज ने कहानी जैसी भी लिखी हो पटकथा चुस्त बनाए रखने को कोशिश अच्छी की है। राज शांडिल्य को शुरू से अंत तक साफ पता है कि वह पूजा और करम का अंतर कहां और कैसे संतुलित बनाए रखेंगे।
Dream Girl
- फोटो : Social Media
आयुष्मान खुराना कहानी चुनने के बाद सब कुछ निर्देशक पर यहां भी छोड़ते दिखे हैं। वह हैं भी निर्देशक के एक्टर। बिना ओवरएक्टिंग किए आयुष्मान ने जिस तरह पूजा और करम का संतुलन ड्रीमगर्ल में बनाया है, वह काबिले तारीफ है। दृश्य श्रव्य माध्यम में इस बार पूरा खेल श्रव्य का है और सिनेमा में साउंड का इतना बेहतरीन इस्तेमाल इसके पहले हाल के दिनों में कम ही देखने को मिला है। आयुष्मान अपनी जगह पर चिपक जाने वाले कलाकार हैं, फिल्म को ढोने की इस बार भी जिम्मेदारी भी उनकी ही है। पूरी फिल्म में उनके अलावा जिस कलाकार की अदाकारी पर तालियां बजती हैं वह हैं अन्नू कपूर। नुसरत भरूचा के हिस्से कुछ खास आया नहीं है और विजय राज, अभिषेक शर्मा, निधि बिष्ट आदि ने अपने हिस्से का खास काम खूब कर दिखाया है।
विज्ञापन
ड्रीमगर्ल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का संगीत पक्ष अच्छा है। मीत ब्रदर्स को अरसे बाद अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। अमित गुप्ता का राधे राधे और जोनिटा गांधी का दिल का टेलीफोन उनकी काबिलियत दिखाते हैं। मीत ब्रदर्स के संगीत में काफी विविधता है, बस सही मौके उनको कम मिले हैं। फिल्म फुल टाइम पास है और इस वीकएंड पर दोस्तों और परिवार के साथ देखे जाने लायक भी है। अमर उजाला मूवी रिव्यू में फिल्म ड्रीम गर्ल को मिलते हैं तीन स्टार।
पढ़ें: बीते 6 साल से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं श्रद्धा कपूर, इंटरव्यू में हुआ खुलासा तो दुखी हुए फैंस
पढ़ें: बीते 6 साल से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं श्रद्धा कपूर, इंटरव्यू में हुआ खुलासा तो दुखी हुए फैंस

कमेंट
कमेंट X