कलाकार: कंगना रनौत, राजकुमार राव, हुसैन दलाल, अमायरा दस्तूर, जिमी शेरगिल, सतीश कौशिक आदि।
Movie Review: 'जजमेंटल है क्या' देखने का मन बना रहे हैं तो पहले पढ़ें रिव्यू, मिले इतने स्टार्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हादसे में मारे गए माता-पिता की मौत का खुद को जिम्मेदार समझ बैठी बॉबी बड़ी होकर डबिंग आर्टिस्ट बनती है। साउथ की फिल्मों की डबिंग करते समय वह खुद को वही मानने लगती है जिस किरदार की वह डबिंग कर रही होती है। हिंदी फिल्मों में हीरोइन बनने की उसकी चाहत है और इस चाहत को वह पूरा करती है इन किरदारों का रूप धरकर। विरासत में मिले उसके बंगले में एक किराएदार आता है अपनी पत्नी के साथ। बॉबी को उसके इरादों पर शक है। एक और मौत होती है। फिर, कहानी दो साल के अंतराल के बाद लंदन पहुंच जाती है। वहां बॉबी को यही किराएदार अपनी रिश्ते की बहन के पति के रूप में मिलता है।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाली कनिका ढिल्लो फिल्म जजमेंटल है क्या की पटकथा लेखक हैं। शाहरुख खान की रा वन से लेकर अभिषेक बच्चन की मनमर्जियां तक कनिका की कलम से हमेशा ऐसे किरदार निकले हैं जो आमतौर पर हिंदी सिनेमा में कम ही दिखते हैं। नए किरदार गढ़ते समय हिंदी दर्शकों की भावनाओं से उनका जुड़ाव न हो पाने की दिक्कत कनिका की दूसरी पटकथाओं में जैसी रही है, वैसी ही यहां भी है।
जजमेंटल है क्या में कनिका ने बॉबी और केशव नाम के दो किरदार अपने पति प्रकाश की फिल्म के लिए लिखे हैं। प्रकाश के सामने जाहिर है अपनी पत्नी की पटकथा में ज्यादा फेरबदल करने का मौका नहीं रहा और जो कुछ उन्होंने बना दिया वह आम दर्शक के हिसाब से बोझिल है। प्रकाश के सामने हिंदी सिनेमा में खुद को स्थापित करने का बड़ा मौका था लेकिन अपनी तरफ से कुछ खास न कर पाने के चलते वह पूरी फिल्म में पटकथा से बंधे रहे। सिवाय अनुराग कश्यप जैसा कैमरा घुमाने के प्रकाश पूरी फिल्म में कुछ अलग नहीं कर पाए।
अदाकारी के पैमाने पर बेशक कंगना रनौत खुद को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश अपनी हर फिल्म में करती हैं। एक बेलौस, बिंदास और बहादुर नायिका बनना उनका ख्वाब है। लेकिन, रील और रीयल लाइफ में फर्क न कर पाना उनकी शख्सीयत पर हर बार असर डालता है। जजमेंटल है क्या की बॉबी जुर्माने की बजाय मानसिक चिकित्सालय में जाने को तरजीह देती है। दवाइयां की गोटी खेलती है लेकिन उसका दिमाग चाचा चौधरी से भी तेज चलता है। और, इस किरदार को कंगना ने निभाया भी बहुत सही तरीके से है।