{"_id":"5c3890b1bdec2273a0324366","slug":"rajnikanth-starer-film-petta-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PETTA Movie Review: रजनीकांत के फैंस के लिए वरदान है ये फिल्म, नवाजुद्दीन का रोल भी दमदार","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
PETTA Movie Review: रजनीकांत के फैंस के लिए वरदान है ये फिल्म, नवाजुद्दीन का रोल भी दमदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Fri, 11 Jan 2019 06:18 PM IST
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की जब कोई नई फिल्म बड़े परदे पर लगती है तो उनके लाखों फैंस के लिए ये उत्सव का माहौल होता है। 'पेटा' की रिलीज से पहले हुई एडवांस बुकिंग से ही बॉक्स आफिस पर इस फिल्म के हिट होने के चांस बढ़ गए। गीत लांचिंग पर फिल्म के डायरेक्टर कार्तिक सुबराज ने खुद माना था कि यह फिल्म रजनीकान्त के फैन्स से मिले प्यार से बनी है।
Trending Videos
2 of 5
पेटा
डायरेक्टर ने फिल्म में 90 के दशक वाले रजनीकांत को दिखाने का प्रयास किया है जिन्हें हम बहुत मिस कर रहे थे। अधिकतर सीन में डायलॉग अंदाज और गाने हमें ब्लॉकबस्टर फिल्मों की याद दिला रही हैं, जिसमें अनामलाई और चन्द्रमुखी शामिल है। इस फिल्म में किरदारों के नाम पहले फिल्मों से प्ररित नजर आ रहे हैं। रजनीकांत का नाम काली है जो हॉस्टल इंचार्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
petta
रजनीकांत का अनवर नाम का एक मुस्लिम दोस्त है, जिसका किरदार बाशा निभा रहे हैं, जबकि तृशा सारो के किरेदार में हैं। पहले हॉफ में रजनीकांत को नाचते, गाना गाते, हंसते दिखाया गया है। कार्तिक सुबराज ने हर एक सूट को फैन्स को ध्यान में रखते हुए बनाया है। मेघा आकाश रजनीकान्त को कहती हैं कि तुम बहुत स्टाईलिश लग रहे हो, वह बोलते हैं कि स्टाईलिश।
4 of 5
petta
फिल्म में रजनीकांत को चश्मे के साथ खेलते और सिगरेट को हवा में उछालते भी दिखाया गया है। पेटा में काफी एक्शन फिल्माया गया है। स्टोरी हॉस्टल इंचार्ज के ईर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है जो परिवार वाले के हत्या में शामिल लोगों से बदला लेते नजर आता है। दूसरे हॉफ में काली की जिंदगी को दिखाया गया है और तब हम लोगों को सिंगार सिंह (नवाजुद्दीन सिधकी) और जीतू (विजय सेथुपति) के बारे में पता चलता है।
विज्ञापन
5 of 5
Petta
- फोटो : social media
फिल्म में रजनीकांत और सिमरन के बीच को केमेस्ट्री को दिखाया गया है। सिमरन के लिए ज्यादा कुछ इस फिल्म में नहीं है। वहीं नवाजुद्दीन का रोल बहुत दमदार है। मानना पड़ेगा कि 'पेटा' कबाली या काली नहीं है, रजनीकांत कुछ डायलॉग बोलते हैं जो वर्तमान में राजनीति की ओर इशारा करता है। उस सीन को मिस करना बहुत ही मुश्किल है, जिसमें रजनीकांत विजय को कहते हुए नजर आते हैं कि मैं तुम्हें स्टोरी बताऊंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X