फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर अतरंगी और अलहदा किरदार में दिखे आयुष्मान, आते ही छा गया 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर

Mon, 20 Jan 2020 03:36 PM IST
Avinash Pal पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 20 Jan 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer Review Starring Ayushmann Khurrana Gajraj Rao Neena Gupta Jitu
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

डिजिटल रिव्यू: शुभ मंगल ज्यादा सावधान (ट्रेलर)


कलाकार: आयुष्मान खुराना, गजराज राव, नीना गुप्ता, जीतू के, मनु ऋषि चड्ढा, मानवी गगरू, पंखुड़ी अवस्थी और नीरज सिंह आदि।
लेखक- निर्देशक: हितेश कैवल्य
निर्माता: भूषण कुमार, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा
रेटिंग: ***

आयुष्मान खुराना लौट आए हैं। उनका परदे पर लौटना ही अब खबर बनने लगा है क्योंकि ये सबको पता है कि ये अभिनेता आएगा तो कुछ अलग अतरंगी सी कहानी लेकर ही। ड्रीम गर्ल के बाद शुभ मंगल ज्यादा सावधान। हिंदी सिनेमा में समानातंर सिनेमा और कमर्शियल सिनेमा का फर्क मिट चुका है औऱ इसके लिए आयुष्मान खुराना ने पिछली सात फिल्मों में काफी मेहनत भी की है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान उनकी आठवीं हिट फिल्म होती दिख रही है।

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer Review Starring Ayushmann Khurrana Gajraj Rao Neena Gupta Jitu
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

शुभ मंगल ज्यादा सावधान के लिए हिंदी सिनेमा के दर्शकों में कौतुहूल ज्यादा है। उन्हें फर्क नहीं पड़ने वाला कि फिल्म समलैगिंक रिश्तों पर बनी है। ट्रेलर फिल्म की पूरी विचारधारा दमदार तरीके से बयां भी कर देता है। पहला सीन ही बता देता है कि आयुष्मान खुराना अपने इस समलैंगिक प्रेमी वाले किरदार को लेकर करने क्या वाले हैं। यह समलैंगिक किरदार किसी से शरमाता नहीं है। आंखों में आंखे डालकर अपने समलैंगिक होने की बात कहता है और घर वाले नहीं मानते तो घर की छत पर भोंपू लेकर भी चढ़ जाता है।

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer Review Starring Ayushmann Khurrana Gajraj Rao Neena Gupta Jitu
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : Social Media

आयुष्मान के बाद फिल्म ट्रेलर में रंग जमा है गजराज राव और नीना गुप्ता की जोड़ी से। दोनों ने बधाई हो में कमाल काम किया था, अब फिर से वह वैसा ही कुछ करते दिख रहे हैं। मां बोलती है, 'बनूंगी मैं मदर इंडिया। मां हूं मैं। मां के पास दिल होता है।' और जवाब मिलता है, 'हां, बाप तो बैटरी से चलते हैं।' ये एक पंक्तीय संवाद (वन लाइनर) ही हैं जिनके सहारे दो मिनट 41 सेकंड का ट्रेलर पहले फ्रेम से आखिरी फ्रेम तक अपनी पकड़ बनाए रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer Review Starring Ayushmann Khurrana Gajraj Rao Neena Gupta Jitu
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala, mumbai

आयुष्मान के किरदार के प्रेमी के तौर पर जीतू के ने भी रंग जमाया है। हां, आयुष्मान के चेहरे पर इस बार ताजगी कम दिखती है। हो सकता हो कि ये किरदार का तनाव दिखाने की कोशिश है, हो ये भी सकता है कि वह लगातार काम करने से थक भी रहे हों। राजेश खन्ना के 15 लगातार हिट फिल्मों के रिकॉर्ड के आधे तक आय़ुष्मान आ पहुंचे हैं, आगे बढ़ते रहने के लिए उन्हें ऊर्जा की जरूरत दिखने लगी है। बाकी ट्रेलर मस्त है और पिक्चर अभी बाकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed