फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teaser Review: अनुराग कश्यप के पलीते वाला सीको पटाखा है ‘सांड की आंख’ का टीजर

Thu, 11 Jul 2019 12:32 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
अमर उजाला, मुंबई टीम Published by: Avinash Pal Updated Thu, 11 Jul 2019 12:32 PM IST
सार

डिजिटल रिव्यू: सांड की आंख (टीजर)
कलाकार: भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू, प्रकाश झा, विनीत सिंह
निर्देशक: तुषार हीरानंदानी
निर्माता: रिलायंस एंटरटेनमेंट और निधि परमार

विज्ञापन
Teaser Review of taapsee pannu bhumi pednekar starrer Saand Ki Aankh
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

भला हो राकेश ओमप्रकाश मेहरा का जिनकी फिल्म भाग मिल्खा भाग ने देश के कोने कोने में छुपे पड़े गुदड़ी के लालों के अच्छे दिन ला दिए हैं। हर दूसरा कलाकार एक बढ़िया स्पोर्ट्स बायोपिक करना चाहता है। शाहरुख, सलमान, आमिर, रणवीर सब इस लाइन में लग लिए तो फिर भला हीरोइन भी पीछे क्यूं कर रहें? सायना नेहवाल, पीवी सिंधू, हरमनप्रीत कौर सब नामी गिरामी खिलाड़ियों की बायोपिक पर काम चालू है, पर जो काम सबसे पहले पूरा हुआ वो है बागपत की प्रकाशी तोमर और चंदो तोमर की बायोपिक का।

Teaser Review of taapsee pannu bhumi pednekar starrer Saand Ki Aankh
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

जिस जमाने में औरतों को घूंघट उठाकर फोटो खिंचाने की भी अनुमति नहीं थी, उस दौर में इन दो धाकड़ महिलाओं ने बंदूकें तानकर देश का नाम रौशन कर दिया। देवरानी- जेठानी की इस जोड़ी के किस्से इतने हैं कि सुनाने कम पड़ जाएं। पूरे इलाके और आसपास के जिलों की भी ना जाने कितनी लड़कियां इस कहानी को सुनकर नेशनल और इंटरनेशनल शूटर बन चुकी हैं। 

Teaser Review of taapsee pannu bhumi pednekar starrer Saand Ki Aankh
Saand Ki Aankh - फोटो : instagram

फिल्म सांड की आंख का टीजर धमाकेदार है। फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी तो टीजर से उम्मीद थी कि ये बढ़िया चकरघिन्नी या फुलझड़ी तो होगा ही है लेकिन क्रिएटिव प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के नाम वाले पलीते के साथ आया ये बढ़िया सीको पटाखा है। दगने की गारंटी और आवाज भी दूर दूर तक साफ सुनने में आ रही है। तुषार हीरानंदानी का काम बढ़िया है और एक नंबर काम टीजर में अगर किसी का दिखा है तो वह है भूमि पेडनेकर का।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teaser Review of taapsee pannu bhumi pednekar starrer Saand Ki Aankh
परतापुर रेलवे स्टेशन पर सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

भूमि ने अपने लुक्स को लेकर जितने एक्सपेरीमेंट कर लिए हैं, लगता है प्राण का रिकॉर्ड तोड़कर ही मानेंगी। तापसी पन्नू भी सेकेंड लीड में फिट ही हैं। दोनों की डॉयलॉगबाजी ही इस फिल्म का असल मजा होने वाली है। दादियों से तो कहानियां सबने खूब सुन रखी हैं हम लोगों ने, अब दादियों की ये कहानी भी सुनना बनता है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed