फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Falcon and the Winter Soldier Review 01: ‘वांडाविजन’ जैसी ही कमजोर दिखी बकी और अंकल सैम की कहानी

Sun, 21 Mar 2021 06:52 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 21 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
The Falcon and the Winter Soldier Review by Pankaj Shukla Episode One Sebastian Stan Anthony Mackie
द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डिजिटल रिव्यू: द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर (एपीसोड 01)


कलाकार: सेबैस्टियन स्टैन, एंथनी मैकी, व्याट रसेल, एरिन केलीमैन, डैनी रामीरेज और डॉन चीडल आदि।

मुख्य लेखक: मैल्कम स्पेलमैन
निर्देशक: कारी स्कॉगलैंड
ओटीटी: डिजनी प्लस हॉस्टार
रेटिंग: **

‘एवेंजर्स एंडगेम’ के बाद मार्वेल स्टूडियोज का नया खेल शुरू हुए दो साल हो चुके हैं। इस बीच डिजनी ने फॉक्स का कारोबार भी अपने में समेट लिया है। लोग ‘एक्स मेन’ के किरदारों के मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में आने की राह तकने लगे हैं। लेकिन, लगता है मार्वेल ने उससे पहले अपने प्रशंसकों के धीरज की परीक्षा लेने की ठानी है। मार्वेल की फिल्में और सीरीज देखते रहे इसके प्रशंसकों को एक बात सूत्र की तरह याद रखनी होती है और वह ये कि यहां हर सुपरमैन एक इंसान पहले है। दुनिया को बचाने से पहले उसे अपने रिश्तों को बचाने की भी जंग लड़नी होती है। पहले ‘वांडाविजन’ के नौ एपीसोड और अब ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ का पहला एपीसोड देखने के बाद लगता है कि मार्वेल के नए लेखक मानवीय संवेदनाओं को सही से पकड़ नहीं पा रहे है। मामला जम नहीं रहा है।

The Falcon and the Winter Soldier Review by Pankaj Shukla Episode One Sebastian Stan Anthony Mackie
फिल्म द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये तो आपको पता ही होगा कि जब थानोस ने मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में चुटकी बजाकर यूनीवर्स का आधा जीवन (इंसानों के अलावा पशु, पक्षी, मछलियां, कीड़े-मकोड़े आदि भी और दूसरे ग्रहों का आधा जीवन भी) खत्म कर दिया था और फिर एवेंजर्स के चुटकी बजाने से जब ये सब वापस लौटे थे तो उन दोनों चुटकियों के बीच पांच साल का अंतर था। आगे की कहानियों में ये समय बार बार ‘ब्लिप’ के रूप में लौट रहा है। ‘वांडाविजन’ में अपने प्यार को बनाए रखने के लिए वांडा एक नकली दुनिया ब्लिप से पहले की बना लेती है और उसे मौजूदा समय से दूर रखने के लिए एक कालचक्र सरीखा आवरण पूरी बस्ती के चारों तरफ बिछा देती है।

The Falcon and the Winter Soldier Review by Pankaj Shukla Episode One Sebastian Stan Anthony Mackie
द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ के पहले एपीसोड की शुरूआत फाल्कन से होती है। सैम विल्सन का ये रूप एक अपहृत सिपहसालार को बचाने की कोशिश कर रहा है। ये तो आपको याद ही होगा कि सैम विल्सन को ही ‘एवेंजर्स एंडगेम’ में कैप्टन अमेरिका अपनी शील्ड सौंपता है और तभी से ये सवाल उठते रहे हैं कि आखिर कैप्टन अमेरिका का उत्तराधिकारी एक अश्वेत कैसे हो सकता है। ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ के पहले एपीसोड में ही सैम खुद ही इस शील्ड को अफसरों को सौंप देता है। एपीसोड की शुरूआत बहुत ही जानदार तरीके से होती है। आसमान में उड़ते हुए फाल्कन का दुश्मनो से करतब करते हुए मुकाबला एपीसोड की जान है। लेकिन, इस एपीसोड की जान बस इतनी सी ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Falcon and the Winter Soldier Review by Pankaj Shukla Episode One Sebastian Stan Anthony Mackie
द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेकिन, ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ का पूरा ग्राफ इस ओपनिंग सीन के बाद आखिर तक लगातार गिरता ही चला जाता है। फाल्कन अपनी बहन से मिलने जाता है। उसके लिए लोन लेने के बहाने एपीसोड में ये भी दिखाया जाता है कि कैसे अश्वेतों को अब भी मदद के लिए तमाम पापड़ बेलने होते हैं। और, बकी बार्न्स की कहानी भी पहले एपीसोड में ही खुलनी शुरू हो जाती है। दूसरे विश्वयुद्ध के समय से काम कर रहा ये विंटर सोल्जर अब 106 साल का है। लेकिन, उसके पास सहेजने को जो भी यादें हैं वे सब खून खराबे की ही हैं। पहले एपीसोड में उसे कुछ नई यादें बनाने के लिए एक दोस्त मिली तो है, आगे आगे देखते हैं होता है क्या?

विज्ञापन
The Falcon and the Winter Soldier Review by Pankaj Shukla Episode One Sebastian Stan Anthony Mackie
द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहानी में अभी बहुत कुछ खुलना बाकी है। ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ के पहले एपीसोड में इस बात का तो खुलासा हो चुका है कि ब्लिप के दौरान की दुनिया को बेहतर मानने वाले फ्लैग स्मैशर्स की कहानी भी इस कहानी से आकर मिलने वाली है। लेकिन, पहले एपीसोड में फाल्कन और विंटर सोल्जर का न मिल पाना लोगों के मन में कसक छोड़ जाता है। लेकिन, उससे भी ज्यादा बड़ा झटका मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के फैंस को लगा है कि एपीसोड के आखिर में नए कैप्टन अमेरिका को देखकर। स्टीव रोजर्स की जगह जॉन वॉकर को मिली है। और, इस किरदार को लेकर व्याट रसेल की सोशल मीडिया पर जो खिंचाई चल रही है, उसके चलते सीरीज का दूसरा एपीसोड देखने की एक वजह जरूर बन गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed