सब्सक्राइब करें

Mufasa Box Office Day 10: सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘मुफासा’, जल्द ही इस हॉलीवुड फिल्म को छोड़ देगी पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 29 Dec 2024 10:29 PM IST
सार

Mufasa Box Office Day 10: रविवार को मुफासा की कमाई में उछाल आया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शनिवार की अपेक्षा ज्यादा कमाई की। वहीं, जल्द ही यह फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ को पीछे छोड़ देगी। 

विज्ञापन
Mufasa Box Office collection Day 10 entered in hundred crore club check details here
मुफासा - फोटो : इंस्टाग्राम

बैरी जेनकिंस की ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 10 दिन हो गए। दस दिनों में इसने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। ‘पुष्पा 2’ को छोड़ दे तो मुफासा बॉलीवुड की फिल्म ‘बेबी जॉन’ से कहीं ज्यादा अच्छा कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है।


 
Trending Videos
Mufasa Box Office collection Day 10 entered in hundred crore club check details here
'मुफासा' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneystudios

10वें दिन का कलेक्शन
वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ते हुए शानदार कमाई की है। रिलीज के दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़त हुई। जहां, शनिवार को फिल्म ने 9.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं, रविवार को इसने 10.61 करोड़ का कलेक्शन किया।
Baby John: पहले रविवार औंधे मुंह गिरी 'बेबी जॉन', अपनी फ्लॉप फिल्मों के कलेक्शन को भी पार नहीं कर पाए वरुण धवन

विज्ञापन
विज्ञापन
Mufasa Box Office collection Day 10 entered in hundred crore club check details here
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई मुफासा
पहले सप्ताह में फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 74.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे सप्ताह में एंट्री करने के तीसरे दिन ही इसने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 100.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मुफासा ने 8.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए अपनी पारी की शुरुआत की थी।
Shah Rukh Khan: हुडी से चेहरा छिपाते दिखे शाहरुख, नए साल का जश्न मनाने परिवार के साथ जामनगर पहुंचे किंग खान

Mufasa Box Office collection Day 10 entered in hundred crore club check details here
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब इस हॉलीवुड फिल्म को पछाड़ेगी मुफासा
मुफासा ने 20 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दिया। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारत में कमाई के मामले में जल्द ही ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ को पीछे छोड़ सकती है। गॉडजिला ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Mufasa Box Office collection Day 10 entered in hundred crore club check details here
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार को बॉक्स ऑफिस पर दूसरे नंबर पर रही मुफासा

  फिल्म     कलेक्शन (रविवार)
  पुष्पा   15.65 करोड़ रुपये
  मुफासा   10.61 करोड़ रुपये 
  बेबी जॉन   4.28 करोड़ रुपये

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed