{"_id":"676838b822077fd0320e20ad","slug":"mufasa-box-office-collection-day-3-know-shah-rukh-khan-dubbing-film-total-earning-in-hindi-2024-12-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mufasa Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन मुफासा की तेज हुई दहाड़, इन तीन हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mufasa Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन मुफासा की तेज हुई दहाड़, इन तीन हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 22 Dec 2024 09:35 PM IST
सार
वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की 2019 की पेशकश लायन किंग का सीक्वल 'मुफासा द लायन किंग' पुष्पा 2 की तूफानी पारी के बीच बॉलीवुड फिल्म वनवास के साथ 20 दिसंबर को रिलीज हुई। लेकिन न तो पुष्पा 2 का फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़ा।
विज्ञापन
1 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पुष्पा 2 और वनवास जैसी फिल्मों के बावजूद मुफासा बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ कर रही है। 'मुफासा: द लॉयन किंग' से भारत और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे दिन भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। सैकनिल्क के अनुसार, 'मुफासा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दो दिन में भारत में लगभग 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की। यहां मुफासा: द लायन किंग का भारत और दुनिया भर में तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिया गया है।
2 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'पुष्पा 2' की कमाई पर नहीं पड़ा असर
वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की 2019 की पेशकश लायन किंग का सीक्वल 'मुफासा द लायन किंग' पुष्पा 2 की तूफानी पारी के बीच बॉलीवुड फिल्म वनवास के साथ 20 दिसंबर को रिलीज हुई। लेकिन न तो पुष्पा 2 का फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़ा। हालांकि, बॉलीवुड फिल्म वनवास का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन कायम है।
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे दिन कमाई में दिखा उछाल
बैरी जेनकिंस की निर्देशित द लॉयन किंग फिल्म यूनिवर्स की सीक्वल 'मुफासा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 8.8 करोड़ की ओपनिंग की थी। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में कमाल का उछाल देखने को मिला।
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीन दिन में फिल्म ने इतनी की कमाई
मुफासा ने पहले दिन 8.8 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 13.7 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 17.78 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 40.28 करोड़ हो गया है। ये आंकड़े दर्शकों के लिए हैरान करने वाले नहीं हैं क्योंकि मुफासा का क्रेज हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा था। आने वाले दिनों में फिल्म और अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन हॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे
मुफासा ने वेनम द लास्ट डांस , जोकर 2 और किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स को पीछे छोड़ दिया है। मुफासा ने पहले वीकेंड की कमाई के मामले में हॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। भले ही 'पुष्पा 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है और हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही है, इसके बावजूद मुफासा को ठीक-ठाक दर्शक मिल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।