फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: नाग अश्विन ने बताया 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता को कैसे देख रहे प्रभास, सीक्वल को लेकर हैं उत्सुक

Wed, 10 Jul 2024 04:29 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 04:29 PM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' टिकट खिड़की पर जमकर पैसा कमा रही है। इससे फिल्म निर्माता के साथ-साथ इसमें अभिनय करने वाले तमाम कलाकारों के प्रशंसक भी खुश नजर आ रहे हैं
 

विज्ञापन
Nag Ashwin told how Prabhas is looking at the success of Kalki 2898 AD he is also excited about the sequel
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

'कल्कि 2898 एडी' टिकट खिड़की पर जमकर पैसा कमा रही है। इससे फिल्म निर्माता के साथ-साथ इसमें अभिनय करने वाले तमाम कलाकारों के प्रशंसक भी खुश नजर आ रहे हैं। इसकी कमाई की बात करें तो फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और तेजी से 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। फिल्म की सफलता से प्रभास भी काफी उत्साहित हैं।

Nag Ashwin told how Prabhas is looking at the success of Kalki 2898 AD he is also excited about the sequel
नाग अश्विन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक साक्षात्कार में 'कल्कि 2898 एडी' के निर्देशक नाग अश्विन से एक सवाल पूछा गया कि आखिर फिल्म की सफलता को प्रभास कैसे देख रहे हैं। अपने जवाब में नाग अश्विन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी प्रभास से बात हुई थी। प्रभास इस बात को लेकर बेहद खुश हैं कि वो तीन ऐसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, जो टिकट खिड़की पर नए रिकॉर्ड बना चुकी हैं। बता दें कि इनमें 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'कल्कि 2898 एडी' शामिल हैं।

Nag Ashwin told how Prabhas is looking at the success of Kalki 2898 AD he is also excited about the sequel
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

तेलुगु 123 की रिपोर्ट के अनुसार, नाग अश्विन ने यह भी बताया कि प्रभास फिल्म के दूसरे भाग को लेकर भी काफी उत्सुक हैं। उनकी उत्सुकता की वजह है कि उनके प्रशंसक 'कल्कि 2898 एडी' के अगले भाग में उन्हें नए रूप में देखेंगे।

Anant-Radhika Love Story: बचपन का प्यार या जामनगर में हुए थे नैना चार? बेहद खास है अनंत-राधिका की लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Ashwin told how Prabhas is looking at the success of Kalki 2898 AD he is also excited about the sequel
कमल हासन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' 27 जून, 2024 को रिलीज हुई थी और तभी से इसके धड़ाधड़ टिकट बुक हो रहे हैं। फिल्म की कमाई को देखकर अब इस बात में कोई दोराय नहीं है कि यह जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। बता दें कि इसका निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है।

Bollywood Celebs: वकील का किरदार निभा कोर्ट रूम में की दमदार बहस, वर्षों बाद भी लोगो को याद है डायलॉग

विज्ञापन
Nag Ashwin told how Prabhas is looking at the success of Kalki 2898 AD he is also excited about the sequel
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी, कमल हासन, मृणाल ठाकुर, शाश्वत चटर्जी और राजेंद्र प्रसाद समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। खास बात यह है कि अभिनेता विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान समेत बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली का कैमियो भी देखने को मिला है।

Katrina Kaif: जर्मनी की वादियों का आनंद ले रही हैं कटरीना कैफ, तस्वीर देख कर मचला पति विक्की कौशल का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed