Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Neelam Kothari and Samir Soni wedding Anniversary know unknown facts about their love story and career
{"_id":"63ce9922207557253f7b3c74","slug":"neelam-kothari-and-samir-soni-wedding-anniversary-know-unknown-facts-about-their-love-story-and-career-2023-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samir-Neelam: पहली ही नजर में समीर को दिल दे बैठी थीं नीलम, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Samir-Neelam: पहली ही नजर में समीर को दिल दे बैठी थीं नीलम, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
समीर और नीलम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी मोस्ट लविंग कपल्स की बात होती है, तो समीर सोनी और नीलम कोठारी का नाम जरूर आता है। दोनों ही ग्लैमर वर्ल्ड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री नीलम कोठारी और बॉलीवुड के पॉपुलर और सफल अभिनेता समीर सोनी की आज शादी की सालगिरह है। ऐसे में आप इनकी मुलाकात से लेकर शादी तक की कहानी जानना चाहेंगे, तो आइए आपकी जिज्ञासा को ज्यादा ना बढ़ाते हुए आपको इनकी लव स्टोरी से रूबरू करवाते हैं।
2 of 4
नीलम और समीर
- फोटो : social media
समीर और नीलम की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता समीर और नीलम ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा था। समीर और नीलम की पहली मुलाकात साल 2007 में एकता कपूर के जरिए हुई थी। नीलम को पहली नजर में ही समीर से प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में समीर ने बताया कि पहली मुलाकात के बाद नीलम ने एकता से कहा था कि तुम्हारा दोस्त अच्छा है। एकता ने मुझे यह मैसेज दिया। बाद में हम दोनों फिर एकता की पार्टी में मिले, जहां हमारा एक-दूसरे से परिचय हुआ।
3 of 4
नीलम और समीर
- फोटो : social media
इस परिचय के बाद नीलम और समीर की दोस्ती हो गई और दोनों में बातचीत भी शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे का साथ काफी पसंद आने लगा और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। 24 जनवरी 2011 को नीलम और समीर ने एक निजी समारोह में शादी की और बाद में अपने रिश्ते को दुनिया से रूबरू करवाया। शादी के दो साल बाद यानी दो सितंबर 2013 को समीर और नीलम ने बेटी अहाना को गोद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नीलम और गोविंदा
- फोटो : social media
बता दें कि शादी के बाद नीलम ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है और अब वह फेमस ज्वैलरी डिजाइनर बन चुकी हैं। नीलम ने 1984 में फिल्म 'जवानी' से डेब्यू किया। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी, लेकिन नीलम की खूबसूरती और अदाकारी की बहुत तारीफ हुई थी। नीलम ने गोविंदा के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। नीलम का गोविंदा के साथ अफेयर रहा, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। नीलम और समीर दोनों की यह दूसरी शादी है, लेकिन दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।