Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Nimrit Kaur Ahluwalia TV Choti Sardarni became Femina Miss manipur also in Bigg Boss 16 and khatron ke khiladi
{"_id":"67592c551cb8b8b1980024cc","slug":"nimrit-kaur-ahluwalia-tv-choti-sardarni-became-femina-miss-manipur-also-in-bigg-boss-16-and-khatron-ke-khiladi-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nimrit Kaur Ahluwalia: टीवी की 'छोटी सरदारनी' ऐसे बनीं मिस मणिपुर, बिग बॉस का हिस्सा बन कर भी बटोरीं सुर्खियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nimrit Kaur Ahluwalia: टीवी की 'छोटी सरदारनी' ऐसे बनीं मिस मणिपुर, बिग बॉस का हिस्सा बन कर भी बटोरीं सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Dec 2024 11:40 AM IST
सार
टीवी की 'छोटी सरदारनी' फेमिना मिस मणिपुर के नाम से चर्चित रहती हैं। अभिनेत्री आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे इंडस्ट्री में आने से पहले वकालत कर रही थीं।
विज्ञापन
1 of 5
निमृत कौर अहलूवालिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फेमिना मिस मणिपुर के नाम से चर्चित निमृत कौर को प्रशंसक उनकी खूबूसूरती के कारण बहुत पसंद करते हैं। वह बिग बॉस 16 का हिस्सा भी रहीं हैं। अपने टीवी शो और दिलकश अदाओं के कारण चर्चा में रहती हैं। वह बिग बॉस का हिस्सा होने के बाद छोटी सरदारनी टीवी धारावाहिक से चर्चा में आईं। इसके साथ ही वे खतरों के खिलाड़ी शो का भी हिस्सा रही हैं।
फेमिना मिस मणिपुर रह चुकी हैं निमृत
निमृत कौर दिल्ली की रहने वाली हैं, वे साल 2018 में फेमिना मिस मणिपुर रहीं। दिल्ली से होने के बाद भी वे मणिपुर राज्य का फेमिना में दर्शाया था। किसी अन्य राज्य से होने के बाद भी वे मणिपुर को दर्शा चुकी हैं, उन्हें इसके चलते कुछ विवादों का सामना करना पड़ा था। कुछ विवाद हुए कि एक राज्य की लड़की दूसरे राज्य का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकती है।
पेशे से वकील भी रहीं निमृत
निमृत कौर अहलूवालिया एक वकील रहीं हैं। उन्होंने मोहाली से वकालत की पढ़ाई की। वे पढ़ाई के साथ नाटक मंच से जुड़ी रहीं थीं। वे फिल्म और टीवी पर अपना करियर बनाना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने वकालत छोड़ दी। वे कॉलेज के दौरान बहुत ज्यादा खाने लगीं थीं, जिसके कारण उनके मोटापे का मजाक भी उड़ाया गया।
इन शो के कारण चर्चा में रहीं 'छोटी सरदारनी'
निमृत कौर को टीवी सीरियल छोटी सरदारनी के अलावा बिग बॉस 16, खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में देखा गया। उन्हें कुछ फिल्मों के लिए भी साइन किया गया, लेकिन आखिरी समय पर उनको रिप्लेस कर दिया गया। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में किया था।
वीडियो सॉग्स का भी हिस्सा रहीं निमृत
'मस्तानी', 'जिहाल ए मिस्किन', 'सोनीये', 'जाने जा' जैसे वीडियो सॉग का हिस्सा रही हैं। निमृत को भारतीय टेली पुरस्कार भी मिल चुका है। वे अपने अभिनय के कारण दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।