{"_id":"670f2bc108132c21ae0b7b2a","slug":"nora-fatehi-hot-dance-moves-nyc-diwali-party-on-her-song-naach-meri-rani-with-maitreyi-ramakrishnan-and-others-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: न्यू यॉर्क की दिवाली पार्टी में नोरा हुईं शामिल, मैत्रेयी के साथ किया 'नाच मेरी रानी' पर डांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nora Fatehi: न्यू यॉर्क की दिवाली पार्टी में नोरा हुईं शामिल, मैत्रेयी के साथ किया 'नाच मेरी रानी' पर डांस
Wed, 16 Oct 2024 08:29 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 16 Oct 2024 08:29 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने न्यूयॉर्क में एक दिवाली पार्टी में नेवर हैव आई एवर स्टार मैत्रेयी रामकृष्णन के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान सभी ने नोरा के साथ जमकर ठुमके लगाए और खूब मस्ती की। नोरा के यह वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
नोरा फतेही-मैत्रेयी रामकृष्णन
- फोटो : इंस्टाग्राम@manojstillwala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने न्यूयॉर्क में एक दिवाली पार्टी में नेवर हैव आई एवर स्टार मैत्रेयी रामकृष्णन के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान सभी ने नोरा के साथ जमकर ठुमके लगाए और खूब मस्ती की। नोरा के यह वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
नोरा फतेही एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही बेहतरीन डांसर भी हैं। नोरा जिस पार्टी में जाती हैं, अपने डांस से सभी का दिल जीत लेती हैं। खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा हाल ही में न्यूयॉर्क में थीं और शहर में एक शानदार दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। नोरा को नेवर हैव आई एवर स्टार मैत्रेयी रामकृष्णन, ब्रिजर्टन अभिनेत्री सिमोन एश्ले, अवंतिका वंदनापु, टैन फ्रांस, हसन मिन्हाज, जे सीन और जेसल टैंक के साथ एक ही छत के नीचे जमकर धमाल मचाते देखा गया। इस दौरान नोरा के साथ सभी ने जमकर डांस किया।
View this post on Instagram
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पार्टी की मेजबानी प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर अंजुला आचार्य ने की थी। ऑनलाइन सामने आए इन सभी वीडियोज में नोरा सभी को डांस फ्लोर पर लाती हैं और उन्हें नाच मेरी रानी का हुकस्टेप सिखाती नजर आईं। शानदार सिल्वर आउटफिट पहने नोरा ने अपने बेहतरीन मूव्स से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने पार्टी में अपना सिंगल नोरा गाना भी गाया।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिवाली पार्टी न्यूयॉर्क शहर के पियरे होटल में हुई। मेहमानों को सब्यसाची मुखर्जी और फाल्गुनी शेन पीकॉक के डिजeइन किए हुए कपड़े पहने हुए देखा गया। अभिनेताओं के अलावा शेफ विकास खन्ना भी पार्टी में शामिल हुए।
View this post on Instagram
विज्ञापन
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
इस बीच, नोरा को आखिरी बार मडगांव एक्सप्रेस में देखा गया था। यह फिल्म इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। फिल्म में नोरा के अभिनय को उनके प्रशंसकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म में नोरा ने एक गोवा की लड़की का किरदार निभाया था, जो मुंबई के तीन लोगों की मदद करती है जो ड्रग से जुड़ी समस्या में फंस जाते हैं।
Love And War: इस वजह से टली आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-विक्की कौशल की लव एंड वॉर, फैंस हुए निराश
Love And War: इस वजह से टली आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-विक्की कौशल की लव एंड वॉर, फैंस हुए निराश