OTT Releases This Week: रोमांच, मिस्ट्री और कॉमेडी से भरपूर फिल्में-सीरीज हो रहीं रिलीज, जानें ओटीटी लिस्ट
OTT Relases: ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं जो दर्शकों को शानदार एक्सपीरिंयस देंगी। एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस का तड़का अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का फुल डोज तैयार है। 9 जून से 15 जून 2025 के बीच सोनी लिव, प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर नए शोज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो हर उम्र और रुचि के दर्शकों को कुछ न कुछ नया देने का वादा करती हैं।
‘उफ्फ... ये लव है मुश्किल’
जो लोग रोमांस और कॉमेडी का तड़का पसंद करते हैं, उनके लिए ‘उफ्फ... ये लव है मुश्किल’ एक परफेक्ट वॉच हो सकता है। इसमें लव ट्रायंगल्स, अजीब हालात और दिलचस्प किरदारों का मेल है जो दर्शकों को हल्का-फुल्का हंसाते हुए प्यार की उलझनों से भी रुबरू कराएगा। ये सीरीज सोनी लिव पर 9 जून से स्ट्रीम हो रही है। इसमें शब्बीर अहलूवालिया और आशी सिंह नजर आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘हाउसफुल 5’ की पकड़ मजबूत, ‘ठग लाइफ’ ने टेके घुटने, जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन
‘अलप्पुझा जिमखाना’
13 जून को सोनी लिव पर आने वाली ‘अलप्पुझा जिमखाना’ एक मजेदार स्पोर्ट्स कॉमेडी है जिसमें एक परेशान छात्र की जिंदगी अचानक बदल जाती है जब वो बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेता है। कड़ी ट्रेनिंग, नए दोस्त और खुद से लड़ाई करते हुए यह शो आत्मविश्वास और दोस्ती की कहानी कहता है।
‘इन ट्रांजिट’
प्राइम वीडियो पर 13 जून से आ रही डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘इन ट्रांजिट’ ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की भावनाओं, संघर्ष और पहचान की सच्ची कहानियों को सामने लाएगी। चार पार्ट्स में बंटी यह सीरीज भारत में नौ लोगों की लाइफ को दिखाएगी, जो बदलाव की जंग लड़ रहे हैं।
‘राणा नायडू सीजन 2’
नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘राणा नायडू’ का दूसरा सीजन 13 जून को रिलीज हो रहा है। इस बार राणा की जंग उसके सबसे बड़े दुश्मन रऊफ से है, जो उसकी फैमिली और विरासत को खत्म करना चाहता है। सस्पेंस, धोखा और इमोशनल टकराव से भरपूर यह सीजन और भी इंटेंस होने वाला है।
'शुभम'
14 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही फिल्म ‘शुभम’ एक रहस्य और हॉरर से भरपूर कहानी है, जहां हर रात 9 बजे कुछ अजीब होता है। एक सामान्य केबल टीवी ऑपरेटर की पत्नी का अजीब व्यवहार पूरे गांव की एक डरावनी सच्चाई की ओर इशारा करता है।
‘द ट्रेटर्स’
प्राइम वीडियो पर 12 जून से शुरू हो रही रियलिटी सीरीज ‘द ट्रेटर्स’ में 20 कंटेस्टेंट्स एक बड़े इनाम के लिए एक-दूसरे को धोखा देंगे। हर रात एक खिलाड़ी को खेल से बाहर करने की साजिश रची जाएगी और होस्ट करण जौहर इस खेल में रहस्य का तड़का लगाएंगे।
सिनेमाघरों में रिलीज हुईं ये फिल्में
ये तो हुई ओटीटी की बात, इसके अलावा सिनेमाघरों में भी इन दिनों दर्शकों को भरपूर आनंद मिल रहा है। पिछले हफ्ते ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ जैसी फिल्मों ने थिएटर्स में दस्तक दी है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बॉलीवुड की पहली दो क्लाइमेक्स वाली फिल्म है। फिल्म के दो हिस्से रिलीज हुए हैं ‘हाउसफुल 5 ए’ और ‘हाउसफुल 5 बी’। वहीं अगर आपको एक्शन देखना है तो कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।