फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Padma Awards 2024: चिरंजीवी को मिलेगा पद्म विभूषण, वैजयंती माला-पद्मा सुब्रमण्यम को भी अवॉर्ड देने का एलान

Thu, 25 Jan 2024 11:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 25 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Padma Vibhushan Awards 2024 Chiranjeevi Vyjayanthimala Padma Subrahmanyam gets The honor in the field of art
वैजयंती माला, पद्मा सुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि के क्षेत्र में दिए जाते हैं। 2024 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी को पद्मविभूषण से सम्मानित किया जाएगा। मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला और भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नर्तक पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

Padma Vibhushan Awards 2024 Chiranjeevi Vyjayanthimala Padma Subrahmanyam gets The honor in the field of art
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

चार दशक से भी लंबे करियर में चिरंजीवी ने 150 से ज्यादा फिल्में की हैं। फिल्मों के अलावा वह समाज सेवा भी करते रहते हैं और खूब चैरिटी भी करते हैं। अब अभिनेता को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है। चिरंजीवी ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है। इसके साथ ही अभिनेता की फिल्मों में कोई न कोई सामाजिक उद्देश्य भी छुपा रहता है।

Padma Vibhushan Awards 2024 Chiranjeevi Vyjayanthimala Padma Subrahmanyam gets The honor in the field of art
वैजयंती माला - फोटो : Twitter

हिंदी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकीं वैजयंती माला बाली को पद्म विभूषण देने का एलान किया गया है। वैजयंती माला को कला के क्षेत्र में अपने अहम योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Padma Vibhushan Awards 2024 Chiranjeevi Vyjayanthimala Padma Subrahmanyam gets The honor in the field of art
पद्मा सुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

 भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नर्तक पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वे एक रिसर्च स्कॉलर, कोरियोग्राफर, म्यूजिक कंपोजर, गायिका, शिक्षिका, इंडोलॉजिस्ट और लेखिका भी हैं। वह भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों द्वारा उनके सम्मान में कई फिल्में और वृत्तचित्र बनाए गए हैं। उन्हें डांस फॉर्म के संस्थापक और भरत नृत्यम के संस्थापक के रूप में जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed