बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर पाकिस्तानी अभिनेता के साथ नजर आएंगी। यह एक लव स्टोरी फिल्म होगी, जिसका नाम अभी तय नहीं है। अब एक्टर क्योंकि पाकिस्तानी है तो ऐसे में संभावना इस बात की भी है कि दर्शक कोई बवाल न करें या शूटिंग में कोई खलल न हो। लेकिन, निर्माताओं ने इसका भी इंतजाम कर लिया है। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी। लेकिन, अभिनेता कौन है? चलिए ये भी बता देते हैं।
Vaani Kapoor: पाकिस्तानी हीरो संग नैन मटक्का करने को तैयार हिंदुस्तानी हीरोइन, लंदन में सजेगी ये प्रेम कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणी के साथ जिस पाकिस्तानी अभिनेता की जोड़ी जमने वाली है, वह हैं फवाद खान। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी मोहब्बत में धोखा खाए दो लोगों पर आधारित है, जो किस्मत से एक-दूसरे से मिलते हैं। बुरे वक्त में एक-दूसरे की मदद करते हैं और इसी दौरान एक-दूजे के प्यार में पड़ जाते हैं। कहा जा रहा है कि सर्दियों में शुरू होगी। लोकेशन को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी तो नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि लंदन में शूटिंग होगी।
फवाद और वाणी की इस हिंदी भाषी फिल्म का निर्देशन आरती बागड़ी करेंगी और यह ईस्टवुड स्टूडियोज के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय सहयोग होगा। इस स्टूडियो की स्थापना रिलायंस और फैंटम के पूर्व कार्यकारी विवेक बी अग्रवाल और देवांग ढोलकिया ने की थी। बी अग्रवाल ने इससे पहले क्वीन, उड़ता पंजाब, सुपर 30 जैसी फिल्मों के अलावा नेटफ्लिक्स की भारत में पहली सीरीज सेक्रेड गेम्स का निर्माण किया है।
फवाद खान इससे पहले भी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। फवाद ने साल 2014 में सोनम कपूर के साथ फिल्म खूबसूरत से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था और यहां दर्शकों से उन्हें खूब प्यार मिला। साल 2016 से फवाद हिंदी सिनेमा से दूर हैं। अब फिर बॉलीवुड में उनकी वापसी की खबर उनके भारतीय प्रशंसकों के लिए तो किसी खुशखबरी से कम नहीं।
Soumik Sen Mother Passed Away: निर्देशक सौमिक सेन की मां का निधन, भुवनेश्वर के करीब ट्रेन में पड़ा दिल का दौरा
अभिनेत्री वाणी कपूर कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें वॉर और एक्शन-थ्रिलर बेल बॉटम का नाम भी शामिल है। इसके अलावा चंडीगढ़ करे आशिकी में भी वाणी ने अभिनय किया है। वाणी पर्दे पर रणबीर कपूर के साथ भी फिल्म 'शमशेरा' में नजर आ चुकी हैं।
Kabir Khan: सलमान के साथ 'बब्बर शेर' पर कबीर खान ने तोड़ी चुप्पी, कैटरीना कैफ को लेकर कही ये बात