सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान करण जौहर की फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले एक स्टार किड होने के नाते भी इब्राहिम अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। वह अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में इब्राहिम ने अपनी शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद पलक तिवारी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं। पलक तिवारी के कमेंट करते ही कमेंट सेक्शन में फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया।
Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम की शर्टलेस तस्वीर पर पलक तिवारी ने कर दिया ऐसा कमेंट, फैंस बोले- देख रहा है बिनोद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:44 AM IST
सार
Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान ने हाल ही में अपनी शर्टलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिस पर पलक तिवारी के कमेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए जानते हैं यूजर्स पलक के कमेंट पर किया रिएक्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन