फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gram Chikitsalaya: 'पंचायत' के मेकर्स लेकर आए नई सीरीज, लीड रोल में होंगे अमोल पराशर और विनय पाठक

Mon, 28 Apr 2025 12:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 28 Apr 2025 12:57 PM IST
सार

Gram Chikitsalaya Release Date: 'पंचायत' सीरीज की कामयाबी से खुश मेकर्स ने 'ग्राम चिकित्सालय' सीरीज का ऐलान किया है। सोसल मीडिया पर इसका पोस्टर जारी किया गया है। इसकी रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Panchayat makers bring new series Gram Chikitsalaya Amol Parashar and Vinay Pathak will be in lead role
ग्राम चिकित्सालय - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
पंचायत सीरीज लोगों को खूब पसंद आई थी। अब पंचायत के मेकर्स एक नई सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' ला रहे हैं। मेकर्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें अमोल पराशर और विनय पाठक नजर आ रहे हैं। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है 'भतकंडी जाने के लिए तैयार हो जाइए। नई सरीज 9 मई को।'

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

Panchayat makers bring new series Gram Chikitsalaya Amol Parashar and Vinay Pathak will be in lead role
ग्राम चिकित्सालय - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
मेकर्स ने पोस्ट कीं तस्वीरें
'ग्राम चिकित्सालय' के मेकर्स ने कई दिनों पहले एक और पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट के साथ कई तस्वीरें शेयर की गई थीं।। फोटोज में अमोल पराशर के अलावा कई कलाकारों की तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था 'ग्राम के लिए ग्राम की तस्वीरें। ग्राम चिकित्सालय की शूटिंग हो रही है।'
Salman Khan: पहलगाम हमले से आहत हुए सलमान खान, टाल दिया यह बड़ा कार्यक्रम
Panchayat makers bring new series Gram Chikitsalaya Amol Parashar and Vinay Pathak will be in lead role
ग्राम चिकित्सालय - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
पोस्टर देखकर यूजर हुए खुश
'ग्राम चिकित्सालय' के पोस्टर को देखकर कई यूजर खुश हैं। कई लोगों ने पोस्ट पर कमेंट करके अपनी खुशी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा है 'इसका पोस्टर बहुत अच्छा लग रहा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'वाह क्या बात है।' एक और यूजर ने लिखा है 'ये सीरीज पंचायत के मेकर्स बना रहे हैं, इसे देखने के लिए इतना ही काफी है।' एक और यूजर ने कहा है 'उम्मीद है कि ये पंचायत की रीमेक नहीं होगी।?'
फिल्मों में छोटे किरदार निभाने से लेकर मेन रोल निभाने तक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस तरह बॉलीवुड में की तरक्की

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat makers bring new series Gram Chikitsalaya Amol Parashar and Vinay Pathak will be in lead role
ग्राम चिकित्सालय - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
पंचायत सीरीज के बारे में
आपको बता दें कि पंचायत सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसमें एक इंजीनियर की कहानी दिखाई गई थी, जो उत्तर प्रदेश के दूर दराज गांव 'फुलेरा' में पंचायत सचिव बन कर गए थे। वह पंचायत सचिव इसलिए बने क्योंकि उन्हें शहर में अच्छी नौकरी नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
Panchayat makers bring new series Gram Chikitsalaya Amol Parashar and Vinay Pathak will be in lead role
ग्राम चिकित्सालय - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
पंचायत सीरीज के बने कई हिस्से
'पंचायत' सीरीज इतनी कामयाब हुई कि निर्माताओं ने इसका दूसरा हिस्सा बनाया। 'पंचायत सीजन 2' 2022 में रलीज की गई। इसे भी दर्शकों ने खूब सराहा था। पंचायत सीरीज का तीसरा हिस्सा 'पंचायत सीजन 3' साल 2024 में रिलीज किया गया। पंचायत सीरीज का चौथा सीजन 2025 के आखिर तक या 2026 के शुरूआत में रिलीज किया जाएगा।
इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और चंदन रॉय जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed