{"_id":"682d8bc9db9d89ffde007d8b","slug":"pankaj-tripathi-is-doing-promotion-of-his-upcoming-web-series-criminal-justice-4th-season-2025-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pankaj Tripathi: मेरी पत्नी को 'अदालत' से आया फर्जी फोन, सामान्य कानूनी ज्ञान सबके लिए बेहद जरूरी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pankaj Tripathi: मेरी पत्नी को 'अदालत' से आया फर्जी फोन, सामान्य कानूनी ज्ञान सबके लिए बेहद जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 21 May 2025 01:47 PM IST
सार
Pankaj Tripathi: अभिनेता पंकज त्रिपाठी इस समय अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के चौथे सीजन के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने साइबर धोखाधड़ी के बारे में बात की।
विज्ञापन
1 of 4
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लंदन में गर्मियों की छुट्टियां बिताकर अभिनेता पंकज त्रिपाठी वापस मुंबई लौट आए हैं। और, आते ही अपनी इसी महीने के आखिर में रिलीज होने जा रही वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के चौथे सीजन के प्रचार में जुट गए हैं। इसी नाम की एक ब्रिटिश सीरीज पर बनी ये हिंदी वेब सीरीज पहले दो सीजन में तो मूल सीरीज के अनुकूलन पर ही बनी थी लेकिन इसके पिछले सीजन और अब चौथे सीजन की कहानियों का इसकी मूल सीरीज से कोई लेना देना नहीं है।
सीरीज का प्रचार करते समय पंकज त्रिपाठी से जब बात उनको मुंबई में मिले पहले वेतन या फीस की चली तो वह पहले तो बहुत सकुचाए, फिर बोले, “मुझे जब पहली बार मुंबई में कैमरा फेस करने का मौका मिला था तो मैं सुबह आठ बजे से शूटिंग पर मौजूद था। पूरा दिन इंतजार करते करते बीत गया और फिर रात आठ बजे के करीब मेरी कुछ मिनट की शूटिंग हुई। एडिटिंग के दौरान वह हिस्सा भी फिल्म से निकाल दिया गया। उस एक दिन के काम के मुझे 1700 रुपये मिले थे और उसमें से ढाई सौ रुपये तो मेरे ऑटो रिक्शा के किराये में चले गए थे।”
3 of 4
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज त्रिपाठी इस साल के शुरू में फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में नजर आए थे और चर्चा है कि कमल हासन की आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ में भी उनका एक दमदार कैमियो हो सकता है। पंकज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के चौथे सीजन का प्रचार करते समय एक बात जरूर बार बार दोहरा रहे हैं और वह ये कि कभी अदालत किसी को फोन करते ये नहीं बताती कि आपके खिलाफ कोई आपराधिक मामला है।
‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में पंकज बताते हैं कि ऐसा एक फोन उनकी पत्नी मृदुला को भी आ चुका है और सतर्कता के चलते ही वह साइबर धोखाधड़ी की इस घटना से बच सकीं। फोन करने वाले ने यही कहा कि वह अदालत से बोल रहा है और उनकी पत्नी के खिलाफ नोटिस है। पंकज मानते हैं कि आम जनता के बीच कानून और अपराध को लेकर सामान्य जागरूकता बहुत जरूरी है क्योंकि कानूनी ज्ञान की कमी के चलते ही लोग इन दिनों ऑन लाइन या फोन के जरिये धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।