बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे समय से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस आज अपने फेवरेट स्टार को स्क्रीन पर देख कर बेहद खुश हैं। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म का पहला शो सुबह छह बजे हुआ था। शाहरुख खान की फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग ने अब तक के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए है। फिल्म पठान के टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि कुछ शहरों में इस फिल्म के टिकट के दाम काफी कम हैं।
Pathaan: इन शहरों में 'पठान' के टिकट सबसे सस्ते, महज 75 रुपये में देख सकते हैं फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज से एक दिन पहले ही 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। एडवांस बुकिंग को देखते हुए सिनेमाघर के मालिकों ने टिकट के दाम मनमाने हिसाब से बढ़ा दिए हैं। गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में 'पठान' का टिकट 2400, 2200 और 2000 रुपये में बिक रहा है। फैंस में ‘पठान’ के टिकट को लेकर मारामारी चल रही है, लेकिन अगर आप टिकट के दाम देखकर थिएटर में इस फिल्म का आनंद नहीं ले पा रहे हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, दिल्ली सहित कई शहरों में टिकट के दाम बेहद कम हैं।
Pathaan: ग्वालियर में पठान का शो शुरू होने से पहले बंद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, रैली निकाली
बता दें कि दिल्ली के अंबा थिएटर घंटाघर में फैंस फिल्म पठान को महज 75 रुपये में देख सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो करोल बाग के 'लिबर्टी थिएटर' में भी शाहरुख खान की 'पठान' के 2डी और नॉन-आईमैक्स टिकट के दाम महज 85 रुपये हैं। इसके अलावा भारत सिनेप्लेक्स में शाम के शो के टिकट का रेट 150 से 70 रुपये तक है। इसके अलावा अल्फाना सिनेप्लेक्स में भी शाम के शो के टिकट सिर्फ 70 रुपये में उपलब्ध हैं।
Pathaan Movie Live Updates: ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा, पहले दिन 50 करोड़ की कमाई कर सकती है 'पठान'
गौरतलब है कि रायपुर में पहले ही दिन 'पठान' की 1400 टिकट बुक कराए गए। वहीं, एडवांस बुकिंग में ही फिल्म के करीब पांच लाख टिकट बिक गए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहरुख और दीपिका की पठान बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 30 से 35 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। अब देखना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती है या नहीं।