{"_id":"68de820e9ae84e6c0e08da5a","slug":"pawan-kalyan-film-og-vs-akshay-kumar-jolly-llb-3-thursday-box-office-collection-2025-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OG VS Jolly LLB 3: ‘कांतारा’ के रिलीज होते ही निकला ‘ओजी’ का दम, जानिए क्या रहा ‘जॉली एलएलबी 3’ का हाल?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OG VS Jolly LLB 3: ‘कांतारा’ के रिलीज होते ही निकला ‘ओजी’ का दम, जानिए क्या रहा ‘जॉली एलएलबी 3’ का हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:17 PM IST
सार
OG VS Jolly LLB 3 Movie Box Office Collection: आज साउथ इंडियन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सिनेमाघरों में धूम रही। इसका असर बाकी फिल्मों के कलेक्शन पर भी नजर आया। जानिए, पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी(OG)’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने गुरुवार को कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ का जबरदस्त क्रेज दर्शकों के बीच बना था। लेकिन ‘कांतारा’ के रिलीज होते ही इसके कलेक्शन में कमी दिखी। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई में भी कमी दिख रही है। जानिए, आज गुरुवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
फिल्म 'ओजी'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies
‘ओजी’ की 8वें दिन की कमाई
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘ओजी’ ने गुरुवार को यानी 8वें दिन में 4.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 166.5 करोड़ रुपये हो चुका है। पवन कल्याण की फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा कुछ दिन पहले पूरा किया था। फिल्म 'कांतारा' ने पहले दिन ही कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसने 47.76 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'कांतारा' की बंपर कमाई के कारण ही फिल्म 'ओजी' के कलेक्शन में गिरावट दिखी है।
3 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘जॉली एलएलबी 3’ का 14वें दिन का कलेक्शन
आज अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को सिनेमाघरों में 14वां दिन है। इस फिल्म ने गुरुवार को 1.62 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुल कलेक्शन भी अब तक 102.62 करोड़ रुपये हुआ है। यह फिल्म बड़ी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। अब जाकर यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हाे सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'ओजी'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'ओजी' का एक्शन फैंस का भाया
निर्देशन सुजीत की फिल्म ‘ओजी’ में पवन कल्याण का एक्शन चर्चा में है। साथ ही विलेन के रोल में इमरान हाशमी नजर आए हैं। इमरान हाशमी को भी नेगेटिव रोल में खूब पसंद किया जा रहा है। ‘ओजी’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में पवन कल्याण के किरदार का नाम ओजस गंभीरा है, इसी का शॉर्ट फॉर्म OG फिल्म का टाइटल है। फिल्म में प्रियंका अरुलमोहन, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास ने अहम रोल निभाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'जॉली एलएलबी 3' में कॉमेडी-सटायर का कॉम्बिनेशन
इस फिल्म में कॉमेडी के साथ सटायर भी है। किसानों के दर्द को बयां किया गया है। अक्षय कुमार, अरशद वारसी के अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखें। सभी अपने किरदारों में खूब जमे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।