Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Prabhas's new film has a connection with Subhash Chandra Bose he will be seen in the role of a soldier
{"_id":"66a30fa288826a4e520a2b15","slug":"prabhas-s-new-film-has-a-connection-with-subhash-chandra-bose-he-will-be-seen-in-the-role-of-a-soldier-2024-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prabhas New Movie: प्रभास की नई फिल्म का है सुभाष चंद्र बोस से कनेक्शन, सैनिक के रोल में आएंगे नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prabhas New Movie: प्रभास की नई फिल्म का है सुभाष चंद्र बोस से कनेक्शन, सैनिक के रोल में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2024 08:23 AM IST
सार
'कल्कि 2898 एडी' की शानदार सफलता के बाद अब अभिनेता प्रभास अपनी नई फिल्मों की तैयारी में जुटने वाले हैं। प्रभास के प्रशंसक उनकी आने वाली फिल्मों पर नजर बनाए हुए है। खबर है कि उनकी नई फिल्म की घोषणा 22 अगस्त को होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म की कहानी पर एक अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'कल्कि 2898 एडी' की शानदार सफलता के बाद अब अभिनेता प्रभास अपनी नई फिल्मों की तैयारी में जुटने वाले हैं। प्रभास के प्रशंसक उनकी आने वाली फिल्मों पर नजर बनाए हुए है। खबर है कि उनकी नई फिल्म की घोषणा 22 अगस्त को होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म की कहानी पर एक अपडेट सामने आया है।
2 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
अगले महीने जिस फिल्म का एलान किया जाएगा, उसका निर्देशन हनु राघवपुडी करेंगे, जो इससे पहले दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के साथ 'सीता रामम' बना चुके हैं। यह फिल्म एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा होगी। ऐसे में जाहिर है कि फिल्म में पुराने समय की कहानी देखने को मिलेगी।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ताजा अपडेट है कि प्रभास की यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के समय पर आधारित है, जिसमें दर्शक प्रभास को एक सैनिक के किरदार में देखेंगे। जैसा कि हम जानते हैं कि सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया था। फिल्म में प्रभास इसी आजाद हिंद फौज के एक सदस्य के रूप में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनु राघवपुडी
- फोटो : इंस्टाग्राम @hanurpudi
हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित 'सीता रामम' भी पीरियड रोमांटिक ड्रामा थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और अब वो एक और ऐसी ही फिल्म लेकर आ रहे हैं। देखना होगा कि क्या वो फिर से 'सीता रामम' जैसा जादू बिखेर पाएंगे। 25 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसने वर्ल्डवाइड 94.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
प्रभास की इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा वो 'द राजा साब' में भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे, जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसका निर्देशन मारुति कर रहे हैं। प्रभास की झोली में 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म 'स्पिरिट' भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।