सब्सक्राइब करें

Jubilee Casting EXCLUSIVE: वामिका से पहले इस हीरोइन को मिला कोठेवाली के किरदार का ऑफर, शर्तों के चलते हुई बाहर

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
Prime Video Web Series Jubilee Wamiqa Gabbi not first choice for dancer Nilofer role Vikramaditya Motwane
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल ओटीटी पर अब तक रिलीज हुईं हिंदी वेब सीरीज में अव्वल नंबर साबित हो रही अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘जुबली’ की इन दिनों सोशल मीडिया पर हर तरफ चर्चा है। सीरीज में कमाल का अभिनय करने वाली अदिति राव हैदरी ने सीरीज में बॉम्बे टाकीज की मालकिन देविका रानी से प्रेरित किरदार निभाया है। अभिनेताओं में अपारशक्ति खुराना का किरदार मदन कुमार कुछ कुछ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार व करामाती अभिनेता अशोक कुमार की शख्सीयतों का मिश्रण हैं तो सिद्धांत गुप्ता ने जय खन्ना का जो किरदार निभाया है, उसमें राज कपूर और देव आनंद के अक्स दिखाई देते हैं। इनके अलावा सीरीज का एक और अहम किरदार है नीलोफर, जिसे वामिका गब्बी ने निभाया है, लेकिन वामिका इस किरदार के लिए सीरीज बनाने वालों की पहली पसंद नहीं थीं।

Prime Video Web Series Jubilee Wamiqa Gabbi not first choice for dancer Nilofer role Vikramaditya Motwane
जुबली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुरैया से प्रेरित नीलोफर का किरदार

वेब सीरीज सीरीज ‘जुबली’ में वामिका गब्बी ने नीलोफर नामक एक तवायफ का किरदार निभाया है जो लखनऊ के कोठे पर नाचती है। देश के बंटवारे के दौरान हुए दंगों के दौरान वह ट्रेन से मुंबई आती है और यहां हिंदी सिनेमा में अपनी दखल बढ़ाने के लिए ढेर सारे जतन करती है। लखनऊ में मिल चुके जय खन्ना के वह फिर से संपर्क में आती है और उसकी फिल्म की हीरोइन बनने में कामयाब रहती है। गौर से देखें तो वामिका गब्बी के किरदार में हिंदी सिनेमा की मशहूर हीरोइन और गायिका सुरैया की शख्सियत के रंग नजर आते हैं। सीरीज के आखिर तक आते आते जय खन्ना और नीलोफर के बीच धर्म की दीवार आ जाती है। ऐसा ही कुछ असल जिंदगी में देव आनंद और सुरैया के साथ हो चुका है।

Prime Video Web Series Jubilee Wamiqa Gabbi not first choice for dancer Nilofer role Vikramaditya Motwane
फातिमा सना शेख-राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फातिमा सना शेख को मिला पहला ऑफर

बताते हैं कि सुरैया की निजी जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित किरदार नीलोफर को निभाने के लिए वेब सीरीज ‘जुबली’ बनाने वालों की पहली पसंद अभिनेत्री फातिमा सना शेख थीं। फातिमा सना शेख की हिंदी सिनेमा में शुरुआत हालांकि बाल कलाकार के तौर पर ‘चाची 420’, ‘बड़े दिलवाला’ और ‘वन टू का फोर’ जैसी फिल्मों से हो चुकी थी लेकिन बड़ी होने पर फातिमा को बतौर लीड कलाकार सबसे बड़ा मौका आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में मिला। और, उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ भी आमिर के साथ ही बनी। पिछले दो तीन साल से वह ओटीटी फिल्मों मसलन ‘लूडो’ और ‘थार’ में नजर आईं हैं। एक फिल्मावली ‘अजीब दास्तान’ भी वह इस बीच कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Video Web Series Jubilee Wamiqa Gabbi not first choice for dancer Nilofer role Vikramaditya Motwane
फातिमा सना शेख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फातिमा की शर्तों से बिगड़ा मामला

वेब सीरीज ‘जुबली’ के निर्माण से जुड़े सूत्र बताते हैं कि नीलोफर का किरदार निभाने का प्रस्ताव जब फातिमा सना शेख के पास गया तो उन्होंने इसके लिए कुछ ऐसी शर्तें रखीं जो इन दिनों ओटीटी पर सक्रिय बड़े निर्माता, निर्देशकों को नागवार गुजरीं। फातिमा कथित रूप से ये भी चाहती थीं कि सीरीज के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी उनके घर आकर उन्हें सीरीज की कहानी और उनका किरदार बताएं। सीरीज के मेकर्स को लगा कि यदि फातिमा की व्यवहार कास्टिंग के समय ही ऐसा है तो उनका स्टारडम सीरीज की मेकिंग में भी आगे चलकर दिक्कत दे सकता है।

विज्ञापन
Prime Video Web Series Jubilee Wamiqa Gabbi not first choice for dancer Nilofer role Vikramaditya Motwane
जुबली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फातिमा की प्रतिक्रिया का इंतजार

फातिमा सना शेख को इसी घटना के बाद वेब सीरीज ‘जुबली’ में न लेने का फैसला लिया गया और ये रोल इसके बाद अभिनेत्री वामिका गब्बी के पास चला गया। ये सीरीज इन दिनों हिंदी मनोरंजन जगत में हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। सीरीज में कुल 10 एपीसोड हैं और इसमें 1945 से लेकर 1955 तक के हिंदी सिनेमा के भीतर की सियासत के साथ साथ उन दिनों देश की सियासत की प्रमुख घटनाओं को भी पिरोने की कोशिश की गई है। वेब सीरीज ‘जुबली’ से बाहर होने को लेकर फातिमा सना शेख की प्रतिक्रिया अभी हासिल नहीं हो सकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed