फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: बॉय कट लुक में स्कूल जाती थीं प्रियंका, तस्वीर साझा कर दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन, हैरान हुए फैंस

Tue, 01 Oct 2024 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Oct 2024 10:29 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared a throwback collage of herself while discussing the evolution See netizens Reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में है। प्रियंका ने अपने दम पर यह पहचान बनाई है। बॉलीवुड में सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल ने 2017 में हॉलीवुड का रुख किया। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। अपनी तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या लिखा है।

Priyanka Chopra shared a throwback collage of herself while discussing the evolution See netizens Reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना एक थ्रोबैक कोलाज पोस्ट किया और एक लंबा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बचपन और अपनी युवावस्था का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, " नौ साल के बच्चे को ट्रोल न करें। यह सोचना बहुत अजीब है कि यौवन और सजने-संवरने से एक लड़की पर क्या असर पड़ सकता है। बाईं ओर मैं अपनी किशोरावस्था से पहले की अजीबोगरीब उम्र की तस्वीर हूं, जिसमें मैंने "बॉय कट" हेयरस्टाइल रखा है, ताकि स्कूल में में यह मेरे लिए बोझ न बने।"

Priyanka Chopra shared a throwback collage of herself while discussing the evolution See netizens Reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "धन्यवाद मां। मैं "कटोरी कट" से इस पर आई हूं। इसलिए यह एक जीत थी और दाईं ओर मैं 17 साल की हूं, जिसने वर्ष 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और बालों, मेकअप और कपड़ों की चमक में डूबी हुई हूं। दोनों तस्वीरें एक दशक से भी कम समय के अंतराल पर ली गई थीं।"

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared a throwback collage of herself while discussing the evolution See netizens Reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा है... मैं एक लड़की नहीं हूं, अभी तक एक महिला नहीं हूं। मनोरंजन की बड़ी दुनिया में प्रवेश करते समय मुझे बिल्कुल ऐसा ही महसूस हुआ था। लगभग 25 साल बाद... अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रही हूं। हालांकि, क्या हम सभी ऐसा नहीं करते हैं? अपने बचपन को याद करके आज मैं अक्सर खुद के प्रति दयालु महसूस करती हूं।"

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared a throwback collage of herself while discussing the evolution See netizens Reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

प्रियंका ने आखिर में लिखा, "अपनी युवावस्था के बारे में सोचें और उसने आपके लिए कितना कुछ किया है। खुद से प्यार करें, आज आप जहां हैं वहां पहुंचने के लिए आपने बहुत कुछ सहा है।"

Bollywood Celebs: अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार रखते हैं ये बॉलीवुड सितारे, बड़े-बड़े नाम हैं लिस्ट में शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed