Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Pukar Silver Jubilee sunny deol got angry with rajkumar santoshi madhuri anil kapoor movie making challenges
{"_id":"67a19ef7ed881831f2063f02","slug":"pukar-silver-jubilee-sunny-deol-got-angry-with-rajkumar-santoshi-madhuri-anil-kapoor-movie-making-challenges-2025-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 Years Of Pukar: ‘पुकार’ बनी तो संतोषी से नाराज हुए सनी देओल, जानें शूटिंग के दौरान माधुरी ने क्या क्या झेला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
25 Years Of Pukar: ‘पुकार’ बनी तो संतोषी से नाराज हुए सनी देओल, जानें शूटिंग के दौरान माधुरी ने क्या क्या झेला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:36 AM IST
सार
Pukar Silver Jubilee: अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘पुकार’ को रिलीज हुए आज 25 साल पूरे हो गए। इस मौके पर हम जानेंगे कि इसके निर्माण से सनी देओल क्यों नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
1 of 6
'पुकार' के पूरे हुए 25 साल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘बरसात’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले राजकुमार संतोषी ने साल 2000 में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर को लेकर एक फिल्म बनाई ‘पुकार।’ फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। ‘पुकार’ के बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। चाहे इस फिल्म के निर्माण की वजह से सनी देओल की नाराजगी हो या अलास्का के ग्लेशियर में शूट करते हुए माधुरी दीक्षित की तबियत बिगड़ जाना हो। आज इस फिल्म ने अपने रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। आइए इस मौके पर इससे जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं…
2 of 6
पुकार
- फोटो : यूट्यूब
आखिर सनी देओल क्यों हुए नाराज?
‘पुकार’ की नींव इसके बनने के नौ साल पहले ही पड़ चुकी थी। दरअसल, राजकुमार संतोषी साल 1991 में सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि को लेकर ‘अजय’ नाम की फिल्म बनाने वाले थे। इस बीच मीनाक्षी और संतोषी के बीच मतभेद हो गया और फिल्म को रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने ‘घातक’ बनाने की सोची। साल 1998 में बोनी कपूर ने राजकुमार संतोषी को एकर बढ़िया ऑफर दिया और कहा कि वह अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को लेकर एक फिल्म बनाए। संतोषी ने ‘अजय’ को इसके लिए चुना और इस फिल्म का शीर्षक ‘पुकार’ दिया। इस फिल्म के बनने से सनी देओल नाराज हो गए, क्योंकि स्क्रिप्ट के पीछे का आईडिया उन्हीं का था। अभिनेता को लगा कि संतोषी ने उन्हें धोखा दिया है।
3 of 6
पुकार
- फोटो : यूट्यूब
माधुरी की तबीयत बिगड़ी तो रुकी शूटिंग
इस फिल्म का गीत ‘किस्मत से हम तुमको मिले’ अलास्का के ‘ग्लेशियर पर शूट किया गया था। इस गाने की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। अलास्का में बहुत ज्यादा ठंड थी, जिससे माधुरी के होंठ नीले पड़ गए थे। शूटिंग के दौरान माधुरी की हालत इतनी खराब हो गई कि शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था। इस पूरे शूट के दौरान माधुरी ने केवल शिफॉन की साड़ी पहनी थी। माधुरी की तबियत खराब होने पर शूटिंग पर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने माधुरी का चेकअप किया और उनकी तबीयत ठीक करने के लिए एक हिटर मंगवाया और जब तक माधुरी ठीक नहीं हो गईं, शूटिंग रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पुकार
- फोटो : यूट्यूब
प्रभु देवा और माधुरी दीक्षित ने पहली बार साथ किया डांस
‘पुकार’ फिल्म के गाने ‘के सेरा सेरा’ गाने पर पहली बार एक साथ डांस किया। इस गाने में प्रभु देवा और माधुरी दीक्षित ने बेहतरीन डांस किया है, जिसे फैंस आज भी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पुकार
- फोटो : यूट्यूब
इन अभिनेत्रियों ने फिल्म से किया किनारा
नम्रता शिरोडकर से पहले उनका रोल रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और उर्मिला मातोंडकर को ऑफर हुआ था, लेकिन सभी ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इस फिल्म में नम्रता ने अनिल कपूर की पहली प्रेमिका का किरदार निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।