सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pushpa 2: वीकडेज में भी धमाल मचा रही 'पुष्पा 2', 20वें दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़ रुपये

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 24 Dec 2024 10:09 PM IST
सार

Pushpa 2: आज 20वें दिन की कमाई के साथ ही 'पुष्पा 2' ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज तीसरे मंगलवार को कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Pushpa 2 the rule box office collection day 20 allu arjun rashmika mandanna film beats baahubali 2 stree
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की दमदार कमाई तीसरे हफ्ते के दौरान भी जारी है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 20 दिन हो गए हैं। वीकएंड पर तो फिल्म ने शानदार कमाई की ही है, लेकिन वीकडेज में भी इसका कलेक्शन अच्छा है। वहीं, फिल्म की आज की कमाई भी सामने आ चुकी है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया...

Trending Videos
Pushpa 2 the rule box office collection day 20 allu arjun rashmika mandanna film beats baahubali 2 stree
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

फिल्म की आज की कमाई
आज तीसरे मंगलवार को भी फिल्म ने दमदार कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पुष्पा 2 ने 20वें दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन फिल्म ने 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अभी आंकड़ों में उछाल आने की उम्मीद है। ऐसे में उम्मीद है कि आज फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज किया जा सकता है। चलिए जानते हैं फिल्म की अब तक की कमाई...
'पुष्पा 2' का कुल कलेक्शन

पहला दिन (पेड प्रिव्यू के साथ)       174.9 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 688.35 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 284.6 करोड़ रुपये
तीसरा गुरुवार 17.65 करोड़ रुपये
तीसरा शुक्रवार 14.3 करोड़ रुपये
तीसरा शनिवार 18.42 करोड़ रुपये
तीसरा रविवार 32.95 करोड़ रुपये
तीसरा सोमवार 13 करोड़ रुपये
तीसरा मंगलवार 12.56 करोड़ रुपये
कुल कमाई   1088.16 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 the rule box office collection day 20 allu arjun rashmika mandanna film beats baahubali 2 stree
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

फिल्म की कुल कमाई
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो पुष्पा 2 का कुल कलेक्शन 1088.16 करोड़ रुपये हो चुका है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने के बाद अब यह नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है, जिसे किसी अन्य फिल्म द्वारा तोड़ना आसान बात नहीं है। इसने 'बाहुबली 2' के भारतीय बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया और पहला स्थान हासिल कर लिया है। अब तक 'बाहुबली 2' 1030.42 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ पहले स्थान पर थी।

Pushpa 2 the rule box office collection day 20 allu arjun rashmika mandanna film beats baahubali 2 stree
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

20वें दिन इन फिल्मों से आगे पुष्पा 2
तीसरे सोमवार की कमाई के मामले में पुष्पा 2 ने एक और रिकॉर्ड बना लिया। पुष्पा 2 आज की कमाई के साथ 20वें दिन भी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन गई है। चलिए जानते हैं अन्य फिल्मों के 20वें दिन के कलेक्शन के बारे में...

फिल्में 20वें दिन का कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पुष्पा 2 12.56
केजीएफ 2 9.57
गदर 2 8.6
बाहुबली 2 6.25
स्त्री 2 5.5
एनिमल 4.7

विज्ञापन
Pushpa 2 the rule box office collection day 20 allu arjun rashmika mandanna film beats baahubali 2 stree
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी पट्टी में 'पुष्पा 2' का जलवा
पुष्पा 2 ने हिंदी पट्टी में भी दमदार रिकॉर्ड बनाया है। पुष्पा 2 के हिंदी संस्करण ने 700 करोड़ रुपये कमाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म हिंदी भाषा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने स्त्री 2, बाहुबली 2, पीके समेत कई फिल्मों के रिकॉड को तोड़ दिया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed