Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Pushpa 2 the rule box office collection day 27 allu arjun rashmika mandanna film performance on 4rth tuesday
{"_id":"677423e1b14873efdd0792f6","slug":"pushpa-2-the-rule-box-office-collection-day-27-allu-arjun-rashmika-mandanna-film-performance-on-4rth-tuesday-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2 Collection: 1200 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच रही 'पुष्पा 2', वीकडेज में भी बनी नंबर वन फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2 Collection: 1200 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच रही 'पुष्पा 2', वीकडेज में भी बनी नंबर वन फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:33 PM IST
सार
Pushpa 2 Collection Day 27: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' अब तक भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, लेकिन अभी भी इसकी रफ्तार जारी है। चलिए जानते हैं फिल्म ने 27वें दिन कितनी कमाई की।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' अपने चौथे हफ्ते में है और अब जल्द ही पांचवें हफ्ते में प्रवेश करने वाली है। आज सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए पूरे 27 दिन हो चुके हैं। पुष्पा 2 अपने चौथे हफ्ते में भी नई फिल्मों से आगे निकल चुकी है। आज की फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितने करोड़ कमाए...
Trending Videos
2 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
27वें दिन का कलेक्शन
फिल्म का सिनेमाघरों में आज चौथा मंगलवार था। आज भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। हालांकि, आज फिल्म की कमाई में बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने आज 27वें दिन 6.45 करोड़ रुपये कमाए। बीते दिन यानी रविवार को फिल्म का कलेक्शन 6.80 करोड़ रुपये था। चलिए एक नजर डालते हैं पुष्पा 2 की अब तक की कमाई पर...
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म का कुल कलेक्शन
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब तक पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर 1170.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। चौथे हफ्ते के वीकडेज में आमतौर पर फिल्मों का कलेक्शन लाखों में सिमटने लगता है, लेकिन पुष्पा 2 अब भी करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है। पुष्पा 2 अपने कलेक्शन के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं, 'बाहुबली 2' 1030.42 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ दूसरे स्थान पर है।
4 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा 2 का हिंदी संस्करण का कलेक्शन
धीरे-धीरे पुष्पा 2 अपने पांचवें हफ्ते की ओर बढ़ रही है। हिंदी पट्टी में फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा है और इसके हिंदी संस्करण को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, हिंदी पट्टी में इसका कुल कलेक्शन 771.12 करोड़ रुपये हो चुका था। वहीं, अब हिंदी पट्टी में 'पुष्पा 2' 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
इन फिल्मों से भी आगे रही पुष्पा 2
इस हफ्ते सिनेमाघरों में 'बेबी जॉन' और 'माफासा: द लॉयन किंग' भी 'पुष्पा 2' के सामने खड़ी हैं। चौथे हफ्ते में भी पुष्पा 2 बेबी जॉन की पहले हफ्ते की कमाई से आगे है। बेबी जॉन ने आज अपने सातवें दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। मुफासा का सिनेमाघरों में दूसरा हफ्ता चल रहा है। वहीं, मुफासा ने आज अपने 12वें दिन 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।