साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' सिनेमाघरों में बीते दिन अपने चार हफ्ते पूरे कर चुकी है। इसके साथ ही आज यह अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर गई। सिनेमाघरों में आज फिल्म का 29वां दिन था। पांचवें हफ्ते में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। आज गुरुवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
Pushpa 2 Collection: पांचवें हफ्ते में भी बरकरार 'पुष्पा 2' का जलवा, 1200 करोड़ी बनने की ओर तेजी से बढ़ाए कदम
Pushpa 2 Collection Day 29: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' अब अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। रिलीज के 29वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। चलिए इसके कलेक्शन पर नजर डालते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की 29वें दिन की कमाई
फिल्म का सिनेमाघरों में आज पांचवां गुरुवार था। वीकडेज के अनुसार आज भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। हालांकि, आज फिल्म की कमाई में बीते दिन के मुकाबले भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने आज 29वें दिन 3.73 करोड़ रुपये कमाए। बीते दिन यानी बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 13.25 करोड़ रुपये था। चलिए एक नजर डालते हैं पुष्पा 2 की अब तक की कमाई पर...
पहला दिन (पेड प्रिव्यू के साथ)
174.9 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता
688.35 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता
284.6 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता
129.5 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता
68.38 करोड़ रुपये
कुल कमाई
1188.48 करोड़ रुपये
फिल्म का कुल कलेक्शन
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब तक पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर 1188.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। पांचवें हफ्ते में ज्यादादर फिल्में सिनेमाघरों से भी उतर जाती है, लेकिन पुष्पा 2 इतनी मजबूती के साथ कदम जमाए हुए है कि इसकी कमाई अभी लाखों में भी नहीं सिमटी है। साथ ही इसकी रफ्तार भी जारी है। कुछ दिनों में यह फिल्म 1200 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।
पुष्पा 2 की हिंदी संस्करण की कमाई
वहीं, पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन की कमाई के बारे में बात करें तो हिंदी संस्करण में यह फिल्म 774.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। अपने पांचवें हफ्ते में पुष्पा 2 द रूल अब हिंदी पट्टी में 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है। पुष्पा 2 हिंदी भाषा की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है और जल्द ही 800 करोड़ में शामिल होने वाली भी पहली फिल्म बन जाएगी।
इन फिल्मों से भी आगे रही पुष्पा 2
इस हफ्ते सिनेमाघरों में 'बेबी जॉन' और 'माफासा: द लॉयन किंग' भी 'पुष्पा 2' के सामने खड़ी हैं। पांचवें हफ्ते में भी पुष्पा 2 बेबी जॉन की दूसरे हफ्ते की कमाई से आगे है। बेबी जॉन अब लाखों में सिमट गई है। बेबी जॉन ने आज अपने नौवें दिन 77 लाख रुपये की कमाई की। मुफासा का सिनेमाघरों में दूसरा हफ्ता चल रहा है। वहीं, मुफासा ने आज अपने 14वें दिन 2.31 करोड़ रुपये की कमाई की।