राशि खन्ना ने आज, गुरुवार को अपने जन्मदिन से पहले खास तरह से इसका सेलिब्रेशन किया। अभिनेत्री 30 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने 100 बच्चों के साथ पौधारोपण कर लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया है। इस दौरान स्कूल के बच्चे भी उनके साथ बढ़चढ़ कर पौधारोपण करते नजर आए। वहीं, कुछ बच्चों ने उनका ऑटोग्राफ भी लिया।
Raashii Khanna: बच्चों संग राशि खन्ना ने किया पौधारोपण, केक काटकर आगामी जन्मदिन का किया सेलिब्रेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:41 PM IST
सार
Raashii Khanna Plantation with Kids: अभिनेत्री राशि खन्ना ने आज गुरुवार को अपने जन्मदिन से पूर्व स्कूली बच्चों संग मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो इसके द्वारा लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरुक करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन