फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raftaar-Manraj Marriage: रफ्तार ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, दो रीति-रिवाजों से थामा एक-दूजे का हाथ

Sat, 01 Feb 2025 12:59 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 01 Feb 2025 12:59 PM IST
सार

Raftaar-Manraj Marriage:  शुक्रवार को रैपर रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ शादी की। शनिवार को उन्होंने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आधिकारिक पुष्टि भी कर दी। 
 
विज्ञापन
Raftaar manraj wedding unseen pictures rapper married with south indian and sikh rituals both
रफ्तार और मनराज - फोटो : इंस्टाग्राम @raftaarmusic
शुक्रवार को रैपर रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ शादी की। यह उनकी दूसरी शादी है। रैपर की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। रफ्तार और जवंदा की दो रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई है। एक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ और दूसरी सिख रीति-रिवाजों के हिसाब से संपन्न हुई। शनिवार को रैपर ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों शादियों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। 
Raftaar manraj wedding unseen pictures rapper married with south indian and sikh rituals both
रफ्तार और मनराज - फोटो : इंस्टाग्राम @raftaarmusic

शेयर की दोनों शादी की तस्वीरें
उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ऑफिशियल मिसेज और मिस्टर नायर। मनराज और दिलिन।" तस्वीरें देखें:

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Raftaar Wedding: मशहूर रैपर रफ्तार ने मनराज जवंदा से की शादी, पहली तस्वीर आई सामने
 
View this post on Instagram

A post shared by RAFTAAЯ (@raftaarmusic)

Raftaar manraj wedding unseen pictures rapper married with south indian and sikh rituals both
रफ्तार और मनराज - फोटो : इंस्टाग्राम @raftaarmusic

दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों की तस्वीरें की शेयर
रफ्तार ने इंस्टाग्राम पर दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों वाली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह दक्षिण भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। वह मनराज का हाथ पकड़े नाच रहे हैं। दोनों कपल काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर में वह मनराज को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Rapper Raftaar Wedding: क्या दोबारा शादी रचा रहे हैं रैपर रफ्तार? सोशल मीडिया पर वायरल प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Raftaar manraj wedding unseen pictures rapper married with south indian and sikh rituals both
रफ्तार और मनराज - फोटो : इंस्टाग्राम @raftaarmusic

सिख रीति-रिवाजों की तस्वीरें
रफ्तार ने सिख रीति-रिवाजों वाली शादी की तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में दोनों गुरुद्वारे में हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों को सिख परंपरा की वेशभूषा में देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Raftaar manraj wedding unseen pictures rapper married with south indian and sikh rituals both
रफ्तार और मनराज - फोटो : इंस्टाग्राम @raftaarmusic

रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी
रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है और वह मलयाली हैं और उनकी पत्नी मनराज सिख हैं। रफ्तार ने इससे पहले कोमल वोहरा से शादी की थी जो टीवी एक्टर कुणाल वोहरा और करण वोहरा की बहन थीं। उन्होंने 2016 में शादी की थी और 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी। कोविड के चलते तलाक की कार्यवाही में देरी हुई। आखिरकार 2022 में उनका तलाक हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed