अमर उजाला के वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने जा रहा है। तारीख हैं 17 और 18 अप्रैल। संवाद कार्यक्रम में खेल, राजनीति, धर्म और सिनेमा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी दिग्गज हस्तियां हिस्सा लेंगी। बॉलीवुड अदाकारा जूही बब्बर सोनी भी संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने वाली हैं, जहां वे अभिनय और आज के सिनेमा पर अपने विचार साझा करेंगी। संवाद से पहले जान लेते हैं जूही बब्बर के बारे में कुछ रोचक बातें....
Amar Ujala Samwad: संवाद में हिस्सा लेंगी जूही बब्बर सोनी, अभिनय और सिनेमा से जुड़े दिलचस्प किस्से करेंगी साझा
Amar Ujala Samvad 2025 Event: अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम 17 और 18 अप्रैल को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने जा रहा है। इसमें अभिनेत्री जूही बब्बर सोनी शिरकत करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज बब्बर और नादिरा की बेटी हैं जूही
जूही बब्बर अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता और अब राजनीति में सक्रिय राज बब्बर की बिटिया हैं। जूही का जन्म 20 जुलाई 1979 को राज बब्बर और नादिरा बब्बर के घर हुआ। वे राज और नादिरा की पहली संतान हैं। आर्य बब्बर जूही के छोटे भाई हैं। राज बब्बर ने दूसरी शादी स्मिता पाटिल से रचाई, जिनके साथ उनके बेटे प्रतीक बब्बर हैं। प्रतीक के साथ भी जूही की अच्छी बॉन्डिंग है। जूही बब्बर अदाकारा होने के साथ-साथ निर्देशक भी हैं। वे थिएटर की दुनिया में भी सक्रिय हैं।
Amar Ujala Samvad: संवाद में शिरकत करेंगे इमरान हाशमी, सिनेमा और अभिनय से जुड़ी मजेदार बातों का करेंगे खुलासा
सोनू निगम के साथ 2003 में डेब्यू
जूही बब्बर ने साल 2003 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। वे सोनू निगम के अपोजिट फिल्म ‘काश आप हमारे होते’ में नजर आईं। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। जूही अपनी पहली हिंदी फिल्म के बाद यारा नाल बहरैल नाम की पंजाबी फिल्म में नजर आईं। इसके अलावा अभिनेत्री 'रिफलेक्शंस', 'उन्स: लव.. फॉरएवर' और 'इट्स माय लाइफ' में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के अलावा जूही टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। 2018 में जूही फिल्म 'अय्यारी' में नजर आईं। इसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी की पत्नी की भूमिका अदा की।
थिएटर से जुड़ी हैं जूही बब्बर, यह है लोकप्रिय शो
अभिनेत्री-निर्देशक दोनों रूप में सक्रिय जूही बब्बर थिएटर से भी जुड़ी हुई हैं। 'विद लव, आप की सैयारा' जूही का चर्चित शो है। बीते वर्ष जून में इस नाटक का 100वां शो प्रदर्शित हुआ। इस नाटक का लेखन, निर्देशन और प्रस्तुतीकरण जूही बब्बर ने खुद किया है।
Kesari 2: राणा दग्गुबाती को पसंद आई अक्षय कुमार-माधवन की फिल्म, बोले- 'अलग-अलग भाषाओं में दिखाए जाने लायक है'
जूही ने अनूप सोनी से रचाई दूसरी शादी
जूही बब्बर के निजी जीवन की बात करें तो उनकी शादी अनूप सोनी से वर्ष 2011 में हुई। नाम के साथ जूही ने सोनी उपनाम अपने पति के उपनाम को जोड़ रखा है। इससे पहले उनका विवाह 2007 में निर्देशक और पटकथा लेखक बेजॉय नांबियार से हुआ था, लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। अनूप सोनी अभिनेता होने के साथ-साथ मशहूर एंकर भी हैं। शो बालिका वधू और क्राइम पेट्रोल के जरिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा बोले- ‘गरीबों को डिप्रेशन नहीं होता’, सनी देओल ने भी अवसाद पर रखी अपनी राय