नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को किया याद
भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, नीतू ने इंस्टाग्राम पर रणबीर, रिद्धिमा और आलिया भट्ट के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मिस यू कपूर साहब।"
Raj Kapoor-PM Modi: पीएम मोदी ने राज कपूर को 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, शोमैन की तारीफ में कही यह बात
कपूर परिवार हुआ शामिल
मुंबई में आयोजित इस भव्य समारोह में कपूर परिवार ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर, बेटी रीमा जैन, बहुएं बबीता और नीतू कपूर से लेकर पोते रणबीर कपूर और पोतियों करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी तक, 'कपूर खानदान' दिग्गज फिल्म निर्माता की जन्म शताब्दी मनाने के लिए शानदार अंदाज में पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने राज कपूर की असाधारण विरासत को संरक्षित करने और मनाने में परिवार के सामूहिक गौरव को उजागर किया।
बॉलीवुड के दिग्गजों ने की शिरकत
13 दिसंबर से शुरू हुआ यह उत्सव 15 दिसंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में ना केवल कपूर परिवार ने शिरकत की बल्कि फिल्म उद्योग के अन्य सदस्य भी राज कपूर को श्रद्धांजलि देने आए। प्रेम चोपड़ा, जीतेंद्र, विक्की कौशल, रितेश देशमुख, हुमा कुरैशी, संजय लीला भंसाली और शरमन जोशी और अन्य लोग भी मौजूद रहें।
135 सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी राज कपूर की फिल्में
इस उत्सव में 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की दस प्रतिष्ठित फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस उत्सव का उद्देश्य राज कपूर की लगभग चार दशकों की सबसे प्रसिद्ध निर्माण को उजागर करना है, जिसमें, ‘आग’ (1948), ‘बरसात’ (1949), ‘आवारा’ (1951), ‘श्री 420’ (1955), ‘जागते रहो’ (1956), ‘जिस देश में गंगा बहती है’ (1960), ‘संगम’ (1964), ‘मेरा नाम जोकर’ (1970), ‘बॉबी’ (1973), ‘राम तेरी गंगा मैली’ (1985) शामिल है।
100 Years Of Raj Kapoor: रणबीर कपूर ने खोले राज कपूर के दिलचस्प राज, दादा से रिश्वत में मिलती थी यह चीज