{"_id":"69f624d6197b12223407a35b","slug":"raja-shivaji-box-office-collection-day-2-know-total-earning-of-riteish-deshmukh-film-2026-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raja Shivaji: क्या दूसरे दिन 'राजा शिवाजी' को मिला वीकएंड का फायदा, जानें 'भूत बंगला' के आगे कितनी हुई कमाई?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raja Shivaji: क्या दूसरे दिन 'राजा शिवाजी' को मिला वीकएंड का फायदा, जानें 'भूत बंगला' के आगे कितनी हुई कमाई?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 02 May 2026 10:03 PM IST
सार
Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: रिलीज से पहले फिल्म 'राजा शिवाजी' का बहुत क्रेज था। यह क्रेज सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म की रिलीज का आज दूसरा दिन है। आइए जानते हैं फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
राजा शिवाजी कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की अदाकारी से सजी फिल्म 'राजा शिवाजी' काफी इंतजार के बाद 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई अच्छी हुई है। आइए जानते हैं कि शनिवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
राजा शिवाजी का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'राजा शिवाजी' का कलेक्शन?
मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'राजा शिवाजी' के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आने लगे हैं। दूसरे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 7.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। इस तरह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 18.79 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
3 of 5
राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
किन फिल्मों से है मुकाबला?
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'राजा शिवाजी' का मुकाबला कई फिल्मों से है। इसमें नई रिलीज हुई फिल्म 'एक दिन' और पहले से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म 'भूत बंगला' शामिल हैं। 'एक दिन' ने आज खबर लिखे जाने तक सिर्फ 69 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'भूत बंगला' ने आज 3.23 करोड़ रुपये कमाए हैं। इन फिल्मों के बीच 'राजा शिवाजी' ने ठीक-ठाक कमाई की है।
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
'राजा शिवाजी' के निर्देशक रितेश देशमुख ही हैं। इसके निर्माता ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा हैं। इसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान और सचिन खेडेकर हैं। सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो किया है। फैंस ने सलमान के कैमियो को पसंद किया है।
विज्ञापन
5 of 5
संजय दत्त
- फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और स्वराज्य हासिल करने की अमर गाथा को दिखाया गया है। इसमें रितेश देशमुख मराठा सम्राट शिवाजी की भूमिका में हैं। इसमें शिवाजी महाराज के बचपन से लेकर अफजल खान की मौत तक की कहानी दिखाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।