फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badhaai Do: राजकुमार और भूमि की सुपरहिट फिल्म 'बधाई दो' के दो साल पूरे, अभिनेता ने खास अंदाज में मनाया जश्न

Mon, 12 Feb 2024 03:43 PM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar rao and Bhumi pednekar superhit film Badhaai Do complete two years actor celebrated in special way
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजकुमार राव की इंडस्ट्री के सबसे सफल और दमदार अभिनेताओं में से एक है। बीते कुछ सालों में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी। इन्हीं में से एक फिल्म साल 2022 में आई 'बधाई दो' थी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए दो साल हो गए। फिल्म में राजकुमार राव के किरदार ने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। समाज की रूढ़िवादी सोच से परे 'बधाई दो' की कहानी आशा की एक किरण बनकर उभरती है। राजकुमार राव ने फिल्म के दो साल पूरे होने के मौके पर खास अंदाज में इसका जश्न मनाया।  


 

Rajkumar rao and Bhumi pednekar superhit film Badhaai Do complete two years actor celebrated in special way
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव ने फिल्म के शूटिंग के दो वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में किया। इसमें उन्होंने फिल्म की टीम का आभार जताया। गौरतलब है कि फिल्म में राजकुमार राव ने शार्दुल की भूमिका निभाई थी, जो एक समलैंगिक पुलिस अधिकारी रहता है। अपने दमदार अभिनय से राजकुमार ने इस किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ समाज की मानसिकता और रूढ़िवादिता पर भी गहरी चोट की गई थी। राजकुमार राव के अलावा फिल्म भूमि पेडनेकर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी।

Rajkumar rao and Bhumi pednekar superhit film Badhaai Do complete two years actor celebrated in special way
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बधाई दो में राजकुमार राव के जबर्दस्त अभिनय के लिए खूब प्रशंसा मिली। इसके साथ ही फिल्म को भी कई पुरस्कार मिले। फिल्म में अपनी भूमिका के लिए राजकुमार राव ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड्स में भी जीता। शार्दुल के किरदार में अभिनेता ने केवल दर्शकों के दिलों को छू लिया बल्कि समाज इस मुद्दों पर मुखर बातचीत के लिए प्रोत्साहित भी किया।
Aditya Narayan: आदित्य नारायण को आया गुस्सा! भरी महफिल में फेंका फैन का फोन, अब सोशल मीडिया पर हो रहें ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar rao and Bhumi pednekar superhit film Badhaai Do complete two years actor celebrated in special way
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। साल 2024 में राजकुमार राव अपनी साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा राजकुमार अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगे।
Mithun Chakraborty: बेटे नमोशी ने मिथुन के प्रशंसकों को दी खुशखबरी, इस दिन अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी

 
विज्ञापन
Rajkumar rao and Bhumi pednekar superhit film Badhaai Do complete two years actor celebrated in special way
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग इन दिनों ऋषिकेश में जारी है। इस फिल्म के निर्देशन की 'ड्रीम गर्ल' और 'ड्रीम गर्ल 2' का निर्देशन कर चुके राज शांडिल्य कर रहे हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी, विजय राज, राजपाल यादव, टीक तस्लानिया, अर्चना पूरण सिंह, मल्लिका शेरावत जैसे कलाकार नजर आएंगे। 
Kiran Rao: किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' का दूसरा गाना 'सजनी' हुआ रिलीज, छू जाएगा आपके दिल को
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed