सब्सक्राइब करें

Rakul-Jackky Wedding: रकुल और जैकी की शादी का जश्न हुआ शुरू, पूरे परिवार के साथ ढोल नाइट में पहुंचीं अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 08:51 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani pre wedding festivities Start dhol night hosted at actor home know details
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों सितारों की शादी से पहले का जश्न भी शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को जैकी भगनानी के घर पर ढोल नाईट का आयोजन किया गया, जहां रकुल सज-धजकर अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचीं। गौरतलब है कि रकुल और जैकी 21 फरवरी को गोवा में एक सादे समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे। 

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani pre wedding festivities Start dhol night hosted at actor home know details
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

रकुल और जैकी काफी वक्त से एक साथ हैं। दोनों की डेटिंग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। कई मौकों पर ये जोड़ी अक्सर साथ देखी जाती थी। हालांकि, इन्होंने खुलकर कभी अपनों रिश्ते पर बात नहीं की, लेकिन अब ये दोनों सितारे आधिकारिक तौर हमेशा के लिए एक दूसरे के होने के लिए तैयार हैं। गुरुवार को रकुल अपने माता-पिता और भाई के साथ जैकी के मुंबई स्थित घर पहुंचीं। वहीं, उनकी कार के पीछे कुछ और कारों का काफिला भी दिखा, जिसमें उनके करीबी रिश्तेदारों के मौजूद होने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है।

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani pre wedding festivities Start dhol night hosted at actor home know details
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 फरवरी को ये जोड़ी गोवा के एक आलीशान होटल में शादी के बंधन में बंधेगा। गौरतलब है कि गोवा में ही इस जोड़ी के प्यार की शुरुआत हुई थी और यहीं उनका प्यार परवान भी चढ़ा था, जिसके कारण इस जोड़ी ने गोवा में शादी रचाने का फैसला किया है। हालांकि, चर्चा ये भी थी कि रकुल और जैकी ने पहले मिडिल ईस्ट में शादी करने का फैसला किया था, लेकिन बाद में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से विदेशों में शादी और अन्य बड़े आयोजनों की जगह उसे भारत में ही आयोजित करने का आग्रह किया तो इस जोड़ी ने अपने फैसले पर विचार किया और गोवा में शादी की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani pre wedding festivities Start dhol night hosted at actor home know details
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के कई कार्यक्रमों के लिए एक नहीं बल्कि पांच डिजाइनर इनके ड्रेस को तैयार करेंगे। इसमें तरुण तहिलियानी, शांतनु और निखिल, फाल्गुनी शेन पीकॉक, कुणाल रावल और अर्पिता मेहता जैसे चर्चित डिजाइनर शामिल हैं। 

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani pre wedding festivities Start dhol night hosted at actor home know details
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद रकुल प्रीत सिंह इसी साल 'मेरी पत्नी' का रीमेक में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। वहीं, बीते साल रकुल फिल्म 'छतरीवाला' और 'आई लव यू' में दिखाई दी थीं। रकुल की शादी के साथ-साथ दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed