सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ram Charan: राम चरण ने किया 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' का ट्रेलर रिलीज, राव रमेश का दिखा मजेदार अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 28 Jul 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
Ram Charan release south star Rao Ramesh film Maruthi Nagar Subramanyam trailer click here to know details
मारुति नगर सुब्रमण्यम - फोटो : एक्स @AlwaysRamCharan
साउथ के मशहूर स्टार राम चरण ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' के ट्रेलर को रिलीज किया है। इस फिल्म में राव रमेश मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं  'मारुति नगर सुब्रमण्यम' के ट्रेलर में क्या खास है और फिल्म की कहानी किस विषय पर आधारित है--

Trending Videos
Ram Charan release south star Rao Ramesh film Maruthi Nagar Subramanyam trailer click here to know details
मारुति नगर सुब्रमण्यम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'मारुति नगर सुब्रमण्यम' एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में राव रमेश सिगरेट पीते नजर आते हैं। वहीं उनकी पत्नी उनकी इस आदत से परेशान नजर आती हैं, लेकिन राव रमेश को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan release south star Rao Ramesh film Maruthi Nagar Subramanyam trailer click here to know details
मारुति नगर सुब्रमण्यम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
राम चरण ने 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' के ट्रेलर को रिलीज करते हुए लिखा है, 'यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें सबने शानदार काम किया है। यह फिल्म एक रोमांचक फिल्म होने वाली है। मैं 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं'। 

Ram Charan release south star Rao Ramesh film Maruthi Nagar Subramanyam trailer click here to know details
मारुति नगर सुब्रमण्यम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
राव रमेश फिल्म 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' शीट एंकर की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। ट्रेलर के कई दृश्यों में अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को गुदगुदाते नजर आ आरहे हैं। 'मारुति नगर सुब्रमण्यम'में  उनकी ट्रेडमार्क कॉमेडी देखने को उनके फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे अपने डायलॉग्स को चिर-परचित अंदाज में बोलते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Ram Charan release south star Rao Ramesh film Maruthi Nagar Subramanyam trailer click here to know details
मारुति नगर सुब्रमण्यम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मैत्री मूवी मेकर्स 23 अगस्त को 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' को तेलुगु राज्यों में फिल्म को भव्य तरीके से रिलीज करने वाली है। राव रमेश की इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण कार्या ने किया है। इस फिल्म में अंकित कोय्या और इंद्रजा ने मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed