फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Gopal Varma: 'ज्यादा VFX के प्रयोग से फिल्म हिट नहीं होती', रामू का आदिपुरुष के बजट और कमाई पर तंज

Sun, 21 Apr 2024 08:13 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 21 Apr 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma said makers are assigning contracts for VFX solely compares Hanuman Adipurush budget
राम गोपाल वर्मा और आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। पिछले दिनों निर्माता एआर रहमान पर दिए बयान को लेकर विवादों में फंस गए थे, उन्होंने दावा किया था कि 'जय हो' गाने की रचना एआर रहमान ने नहीं बल्कि सुखविंदर सिंह ने की थी। हालांकि, खुद सुखविंदर सिंह ने उनके दावों का खंडन किया था। अब निर्माता ने फिल्मों में वीएफएक्स के ज्यादा इस्तेमाल करने पर अपनी राय दी है।

Ram Gopal Varma said makers are assigning contracts for VFX solely compares Hanuman Adipurush budget
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में, कहा कि बड़े बजट की फिल्में बनाने के लिए काफी मात्रा में विजुअल इफेक्ट्स की जरूरत होती है। कभी-कभी वे अपने विजुअल इफेक्ट्स कलाकारों का चयन केवल उनकी फीस के आधार पर करते हैं और इस मामले में वे उस कंपनी की तलाश करते हैं, जो सबसे अधिक कीमत की डिमांड करती है।

Ram Gopal Varma said makers are assigning contracts for VFX solely compares Hanuman Adipurush budget
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि चूंकि फिल्म निर्माताओं को पता नहीं है कि वीएफएक्स में क्या होता है, इसलिए वे बस यह मान लेते हैं कि अधिक पैसे लेने वाली कंपनी बेहतर काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma said makers are assigning contracts for VFX solely compares Hanuman Adipurush budget
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आरजीवी ने कहा कि एक प्रसिद्ध निर्देशक ने उनके साथ साझा किया कि उन्हें अपनी फिल्म के एक विशेष सीन को करने के लिए एक वीएफएक्स कंपनी चुननी थी और उनके पास एक कंपनी का चयन था, जो 25 करोड़ रुपये चार्ज कर रही थी और दूसरी कंपनी जो 35 करोड़ रुपये चार्ज कर रही थी।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma said makers are assigning contracts for VFX solely compares Hanuman Adipurush budget
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

“निर्देशक ने मुझसे कहा, "सर, मुझे नहीं पता कि इसे बेहतर कौन बना सकता है। दोनों बड़ी कंपनियां हैं। मुझे नहीं पता कि वीएफएक्स प्रक्रिया कैसे की जाती है, मैं उस पर विशेषज्ञ तकनीशियन नहीं हूं, लेकिन सोचने के बाद, हमने 35 करोड़ रुपये की कंपनी के साथ जाने का फैसला किया क्योंकि हमारे पास पैसा था। हालांकि, हनुमान और आदिपुरुष का बजट भी हमें पता है और दोनों फिल्मों की कमाई भी हमारे सामने है। वीएफएक्स पर ज्यादा पैसा खर्च करने से फिल्में हिट नहीं होती हैं।"

Box Office Report: एलएसडी 2-दो और दो प्यार का हाल बेहाल, जानें मैदान-बड़े मियां छोटे मियां ने की कितनी कमाई?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed